Connect with us

क्राइम

मूर्दा मैदान पिपल पेड़ के पास से अवैध ब्राउन सुगर बेचने वाला 26 वर्षीय युवक गया जेल।

Published

on

THE NEWS FRAME

 जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर,  मानगो (ओलिडीह) थाना कांड सं0 255/23 दिनांक 06.09.2023 को अवैध ब्राउन सुगर बेचने वाले शख्स को गिरफ्तार किया गया।  

बता दें की ओलिडीह ओ०पी० प्रभारी सोनु कुमार को दिनांक 06.09.2023 को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की ओलिडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत, भगवान नगर स्थित मूर्दा मैदान पिपल पेड़ के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध ब्राउन सुगर बेचा जा रहा हैं, त्वारीत कारवाई करने पर उस व्यक्ति को पकड़ा जा सकता हैं। इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी महोदय को अवगत कराते हुए अपने स्तर पर छापेमारी टीम का गठन किया गया जो भगवान नगर स्थित मूर्दा मैदान पिपल पेड़ के पास के लिए प्रस्थान किये। 

सूचना का सत्यापन कर एक लड़के जिसका नाम सूरज कुमार महतो उम्र करीब 26 वर्ष पिता मोहित महतो, पता- कुवर सिंह रोड़, विजय गुप्ता के घर के समिप, थाना-ओलिडीह, जिला-पूर्वी सिंहभूम को ब्राउन सुगर बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। जिसके विधिवत बदन की तलाशी लेने पर उक्त लड़के के दाहिने पॉकेट से 37 पुडिया ब्राउन सुगर, जिसका कुल वनज 3.91 ग्राम एवं ब्राउन सुगर बेचकर कमाया गया 4650 /रु को विधिवत जप्त किया गया एवं सूरज कुमार महतो उम्र करीब 26 वर्ष पिता – मोहित महतो को विधिवत गिरफतारी ज्ञापान बनाकर गिरफतार किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *