मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

3 करोड़ 70 लाख की लागत से 82 योजनाओं का विधायक सुखराम उरांव ने किया शिलान्यास

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 15, 2025 9:02 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 12 15 At 15.47.18 B04dad44
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • चक्रधरपुर नगर को विकास की बड़ी सौगात, 3 करोड़ 70 लाख की लागत से 82 योजनाओं का विधायक सुखराम उरांव ने किया शिलान्यास

चक्रधरपुर (जय कुमार): चक्रधरपुर नगर क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए स्थानीय विधायक सुखराम उरांव ने 3 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से कुल 82 विकास योजनाओं का एक साथ विधिवत शिलान्यास किया। इनमें विधायक निधि से 63 योजनाएं तथा नगर परिषद की ओर से 19 योजनाएं शामिल हैं।

इन योजनाओं के तहत नगर के विभिन्न वार्डों में नाली निर्माण, पक्की सड़कों का निर्माण, जलमीनार की स्थापना सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके अलावा नगर के मेन रोड के किनारे स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की भी योजना है, जिससे रात्रि में आवागमन सुगम होगा और सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि नगर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के पूरा होने से आम नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी और चक्रधरपुर नगर की तस्वीर बदलेगी।

कार्यक्रम में नगर परिषद के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्यों की शुरुआत पर खुशी जताई और समयबद्ध तरीके से योजनाओं को पूरा करने की उम्मीद व्यक्त की।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment