सरिया: खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में एसडीएम अनिमेष रंजन लगातार एक्शन मोड में हैं। देर रात सड़क पर उतरकर ओवरलोड हाइवा और अवैध माइका परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। बीती रात तीन बोल्डर लदे ट्रक बिना चालान व ओवरलोडिंग में पकड़े गए, जिन्हें जब्त कर घोड़थाम्बा ओपी में रखा गया है।
एसडीएम ने सीधे खदानों और गोदामों पर पहुंचकर छापामारी कर रहे हैं। अवैध खनन और परिवहन में लिप्त लोगों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम रंजन ने कहा,अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। नियमित अभियान जारी रहेगा।














