मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

HCL Premium लीग के लिए बीसीसी टीम को जर्सी प्रदान — आशुतोष राय की पहल से खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 7, 2025 3:54 PM
Follow Us:
HCL Premium लीग के लिए बीसीसी टीम को जर्सी प्रदान
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर । HCL Premium लीग टूर्नामेंट के तहत बालीगुमा क्रिकेट क्लब (बीसीसी) के खिलाड़ियों को रविवार को नई जर्सी प्रदान की गई। जर्सी वितरण समारोह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निवास पर आयोजित हुआ, जिसमें खिलाड़ियों और अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बनाया।

जर्सी प्रायोजक आशुतोष राय ने खिलाड़ियों को एक-एक कर जर्सी प्रदान की और आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना समाज की जिम्मेदारी है और बेहतर सुविधाएँ मिलने से खिलाड़ी और अधिक मनोबल के साथ खेलते हैं।

HCL Premium लीग के लिए बीसीसी टीम को जर्सी प्रदान

बीसीसी टीम के जिन खिलाड़ियों को जर्सी दी गई, उनमें मुख्य रूप से गौतम राय, रोहित शर्मा, विकास शर्मा, कुंदन बैरा, रॉकी कुमार, संतोष मुंगरी सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। जर्सी पाकर खिलाड़ियों में उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला और सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ लीग में क्लब का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे, जिनमें विधायक जन सुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद तथा जदयू के युवा नेता हेमंत पाठक शामिल थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, संघर्ष और लक्ष्य की ओर प्रेरित करता है।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने कहा कि जर्सी और सहयोग मिलने से उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया है तथा वे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अंत में आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि बालीगुमा क्रिकेट क्लब आगामी मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एचसीएल प्रीमियम लीग में बेहतर स्थान हासिल करेगा।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment