Connect with us

झारखंड

एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था में सुधार के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को प्रस्ताव पत्र सौंपा – भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह (पूर्व डीआईजी) ने एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था में सुधार के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को प्रस्ताव पत्र सौंपा। बुधवार को भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह (पूर्व डीआईजी) अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रशासक एम.जी.एम अस्पताल, जे. एन.ए.सी, एम.एन.ए.सी से मिले एवं व्यवस्था को सुधारे की सलाह दिया।

इमरजेंसी वार्ड में मरीजों का इलाज कर तत्काल संबंधित वार्ड में भेजा जाए, अगर वार्ड में जगह नहीं तो अलग से वार्ड बनाया जाए ताकि शहरी एवं ग्रामीण गरीब मरीजों को दिक्कत नही हो। जिससे इमरजेंसी वार्ड हमेशा खाली रहे साथ ही साथ डेंगू के रोक थाम के लिए सभी क्षेत्रों में फॉगिंग करवा कर उसकी जानकारी  फोटो के माध्यम से या सूची से जनता को अवगत कराई जाए, ताकि लोगो में भय का माहौल खत्म हो।

राजीव रंजन सिंह के द्वारा दिए गए सुझाव पर सकारात्मक आश्वासन अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रशासक के द्वारा दिया गया। मौके पर भाजपा साकची मंडल के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष समल किशोर, युवा नेता अखिलेश सिंह, कृष्णा सिंह शामिल थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *