मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

रघुवंशमणि सिंह एवं न्यूज धमाका परिवार के विशेष सहयोग से कल्पकथा सम्मान समारोह दिसंबर 2025 आयोजित।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 6, 2025 7:39 PM
Follow Us:
The News Frame 16
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

JAMSHEDPUR : भगवान दास शर्मा प्रशांत को कल्प शिल्प भूषण, भास्कर सिंह माणिक को कल्प संवाद कौशल, विजय रघुनाथराव डांगे को स्वर संगीत सम्मान- कल्पकथा परिवार।

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि दिसंबर २o२५ मासिक सम्मान समारोह में कल्पकथा परिवार ने विविध विधाओं में विद्वान रचनाकारों को सम्मानित किया।

डॉ. गजेंद्र हरिहारनों दीप की अध्यक्षता और वरिष्ठ पत्रकार, प्रधान संपादक राष्ट्रीय दैनिक न्यूज धमाका रघुवंशमणि सिंह के मुख्यातिथ्य के कार्यक्रम का कल्पकथा साहित्य संस्था के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया जिसमें देश भर के साहित्य प्रेमीजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।

THE NEWS FRAME

पवनेश मिश्र के संचालन के आयोजन में श्रीमती ज्योति प्यासी को साप्ताहिक आमंत्रण विशेष कल्प सृजन भूषण सम्मान, श्रीमती आनंदी नौटियाल अमृता को काव्य गोष्ठी विशेष कल्प कवि कुल कलश सम्मान, पण्डित अवधेश प्रसाद मिश्र मधुप को कल्प संवादकुंज विशेष कल्प वैचारिक शिखर सम्मान, भास्कर सिंह माणिक को मंच संचालन विशेष कल्प संवाद कौशल सम्मान, विजय रघुनाथराव डांगे को स्वर संगीत सम्मान, एवं भगवानदास शर्मा प्रशांत को समग्र विशेष कल्प शिल्प विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कल्पकथा संस्थापक दीदी राधा श्री शर्मा सभी साहित्य सुधिजनों से राष्ट्र प्रथम, हिन्दी भाषा, सनातन संस्कृति एवं सद साहित्य की सेवा हेतु प्रतिबद्ध रहने का आवाह्न किया।

अंत में कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार द्वारा देश प्रेम की भाव धारा को समर्पित राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के १५०वैं स्मरणोत्सव वर्ष में अमर बलिदानियों के सम्मान में वन्देमातरम गायन हुआ।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment