जमशेदपुर: जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) की प्रवर्तन टीम द्वारा आज साकची एवं सोनारी क्षेत्रों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क, फुटपाथ एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया तथा संबंधित लोगों को नियमानुसार व्यवसाय करने का निर्देश दिया गया।
सोनारी क्षेत्र में भवन निर्माण मानकों एवं स्वीकृत मानचित्र के उल्लंघन पाए जाने पर 4 निर्माणाधीन भवनों के निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। भवन मालिकों को नोटिस जारी कर मानचित्र अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
अभियान के दौरान विभिन्न दुकानदारों द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पाए जाने पर पर्यावरण नियमों के तहत कुल ₹6000 का जुर्माना वसूला गया। दुकानदारों को भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्रियों का उपयोग न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।
JNAC ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण, भवन उपविधि उल्लंघन एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी। ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।













