मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

सरयू की मुख्यमंत्री से मांग – जमशेदपुर मुख्यालय में धालभूम पूर्णकालिक सिविल एसडीओ की पदस्थापना शीघ्र करें

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 26, 2025 9:39 PM
Follow Us:
The News Frame 47
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • झारखंड सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग शिथिलता का शिकार : सरयू राय

रांची/जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि झारखंड सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग शिथिलता का शिकार है। इसका प्रतिकूल प्रभाव मुख्यालय से प्रखंड स्तर की प्रशासनिक दक्षता पर पड़ रहा है। पूर्वी सिंहभूम ज़िला प्रशासन इसका सर्वाधिक शिकार है।

यहां जारी एक वक्तव्य में उन्होंने कहा कि एक ओर विभिन्न जिलों में एवं सरकार के विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में अति आवश्यक चिन्हित पद रिक्त हैं। एक अधिकारी एक से अधिक विभागों के प्रभार में है तो दूसरी ओर 80 से ज़्यादा उप समाहर्ता स्तर के अनुभवी पदाधिकारी स्थानांतरण के उपरांत काफी दिनों से पदस्थापन की प्रतीक्षा में मुख्यालय में निष्क्रिय बैठे हैं। कमोबेश ऐसी ही स्थिति नव प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा के युवा अधिकारियों के पदस्थापन की भी है।

सरयू राय ने कहा कि जिलों में सिविल एसडीओ जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद ख़ाली हैं। योग्य पदाधिकारी पदस्थापन की प्रतीक्षा में हैं। उप विकास आयुक्त जैसे अति आवश्यक प्रशासनिक पद भी महीनों तक रिक्त रहते हैं, तब जाकर इनपर किसी सक्षम अधिकारी का पदस्थापन होता है।

उन्होंने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला के मुख्यालय जमशेदपुर में एसडीओ धालभूम का पद कई महीनों से खाली है। यह महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद लंबे समय से प्रभार में चल रहा है। नतीजा है कि जनहित के अति आवश्यक निर्णय लंबित हैं। पूर्व में लिए गए निर्णयों का क्रियान्वयन शिथिल है। आमजन अपनी समस्याओं के समाधान के लिए टकटकी लगाए हुए हैं कि कब पूर्णकालिक सिविल एसडीओ की पदस्थापना होगी और उनकी समस्याओं का समाधान होगा।

सरयू राय ने कहा कि इसी प्रकार पूर्वी सिंहभूम जिला के उप विकास आयुक्त का पद भी नौ महीना से अधिक समय तक रिक्त रहा, प्रभार में चलते रहा, तब जाकर महीनों बाद एक सक्षम पदाधिकारी की पदस्थापना इस पद पर हुई। ज़िला प्रशासन में डीडीसी, एसडीओ जैसे महत्वपूर्ण पदों के लंबे समय तक ख़ाली रखने और रिक्ति के उपरांत शीघ्र किसी योग्य पूर्णकालिक अधिकारी को इन पदों पर नियुक्त कर देने के बदले ज़िला प्रशासन के किसी अन्य पदाधिकारी को इन पदों का अस्थायी अतिरिक्त प्रभार देकर काम चलाने की जुगाडू कार्य पद्धति से जिला की प्रशासनिक क्षमता एवं दक्षता घटती है और विकास कार्यों के अतिरिक्त सामान्य जन के निजी कार्यों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस तथा राज्य सेवाओं के अन्य राजपत्रित पदों पर पदस्थापित पदाधिकारियों की प्रोन्नतियाँ भी बड़ी संख्या में रूकी हुई हैं। यही स्थिति अभियांत्रिकी, स्वास्थ्य, कृषि एवं अन्य विभागों के विशेषज्ञ पदों पर पदस्थापित राज्य सेवा के अधिकारियों एवं कर्मियों की भी है। बिहार राज्य में इनके समकक्ष प्रोन्नत होकर उच्च पदों पर कार्यरत हैं जबकि झारखंड में ये अभी भी कनीय पदों पर कार्य करने और प्रोन्नति पाए बिना अवकाश ग्रहण कर लेने के लिए विवश हैं। इनमें से कुछ लोग झारखंड सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग से न्याय नहीं मिलने पर न्यायपालिका की शरण में जाने के लिए विवश हैं, जहां उन्हें समय और धन दोनों की बर्बादी झेलनी पड़ती है।

सरयू राय ने कहा कि समय पर पदस्थापन एवं प्रोन्नति किसी भी योग्य पदाधिकारी एवं कर्मी का अधिकार है। झारखंड सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग एवं विभिन्न विभागों की सामान्य प्रशासन शाखाओं की शिथिलता के कारण बड़ी संख्या में झारखंड सरकार के अधिकारी एवं कर्मी इस अधिकार से वंचित हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि जमशेदपुर मुख्यालय में धालभूम पूर्णकालिक सिविल एसडीओ की पदस्थापना शीघ्र करें। इसके लिए अपने अधीनस्थ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग को सक्रिय करें और आवश्यक निर्देश दें। साथ ही पदस्थापन की प्रतीक्षा में मुख्यालय में बेकार बैठे उपसमाहर्ता स्तर के दर्जनों पदाधिकारियों का पदस्थापन भी उनके लिए चिन्हित रिक्त पड़े पदों पर शीघ्र करें ताकि मुख्यालय से प्रखंड स्तर तक सामान्य प्रशासन की गतिशीलता बढ़े और कामचलाऊ प्रशासनिक व्यवस्था पर विराम लगे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment