- साकची एवं स्ट्रेट माइल रोड में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान — COTPA उल्लंघन, पॉलिथीन उपयोग पर जुर्माना; बिस्टुपुर व सोनारी में बिल्डिंग डिविएशन की पहचान — ₹22,800 का जुर्माना वसूला गया
जमशेदपुर: जमशेदपुर नॉटिफाइड एरिया कमिटी (JNAC) द्वारा शहर में सुगम यातायात एवं सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से आज साकची और स्ट्रेट माइल रोड क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार के निर्देशन में प्रवर्तन टीम ने किया।
अभियान के दौरान प्रमुख कार्रवाई:
• फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाए गए स्टॉल, रेहड़ी-पटरी, अस्थायी ढांचे हटाए गए।
• सड़क किनारे रखी गई अवैध सामग्री एवं डिस्प्ले आइटम जब्त किए गए।
• दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण न करें।
• COTPA Act के उल्लंघन पर चालान किया गया।
• प्रतिबंधित सिंगल-यूज़ पॉलिथीन कैरी बैग का उपयोग करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए पॉलिथीन जब्त की गई।
• कुल ₹22,800 का जुर्माना वसूला गया।
बिस्टुपुर एवं सोनारी में बिल्डिंग डिविएशन की पहचान:
JNAC की बिल्डिंग टीम ने बिस्टुपुर एवं सोनारी क्षेत्र में भवन निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में
• स्वीकृत नक्शे से निर्माण विचलन (Deviation) पाए गए।
• संबंधित निर्माण कार्यों को नियमों के अनुरूप करने का निर्देश दिया गया।
उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ और नियमानुसार विकसित करने हेतु अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों एवं व्यापारियों से सहयोग की अपील की।













