मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

200 से अधिक हॉकर्स हटाए गए, बिल्डिंग डिविएशन पर नोटिस, ₹27,500 का जुर्माना वसूला गया

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 22, 2025 7:43 PM
Follow Us:
The News Frame 40 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर श्री कृष्ण कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान

जमशेदपुर: डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर श्री कृष्ण कुमार के नेतृत्व में आज साकची एवं आसपास के प्रमुख मार्गों—स्ट्रेट माइल रोड, आम बागान रोड एवं ठाकुरबाड़ी रोड— में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, यातायात को सुगम बनाना एवं सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करना था।

अभियान के दौरान Enforcement Team ने:
• सड़क और फुटपाथ पर कब्जा जमाए 200 से अधिक हॉकर्स/फेरीवालों को हटाया
• अवैध शेड, टेबल, डिस्प्ले काउंटर आदि जब्त किए
• सड़क किनारे हो रहे अनधिकृत निर्माण एवं सेटबैक उल्लंघन (Building Deviation) की पहचान की

बिल्डिंग डिविएशन पर कार्रवाई:
• सेटबैक उल्लंघन करते पाए गए भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया
• झारखंड नगर पालिका अधिनियम के तहत कुल ₹27,500 (सत्ताईस हजार पाँच सौ) का जुर्माना वसूला गया
• दोषियों को निर्धारित समय सीमा में अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया तथा अनुपालन नहीं करने पर सीलिंग/ध्वस्तीकरण की चेतावनी दी गई

डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर श्री कृष्ण कुमार ने कहा कि शहर में स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे। सभी नागरिकों एवं दुकानदारों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और नियमानुसार निर्माण कार्य करें।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment