मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप धावक केनी बेदनारेक टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता 2025 के लिए अंतर्राष्ट्रीय इवेंट एंबेसडर होंगे

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 20, 2025 8:21 PM
Follow Us:
The News Frame 11 3
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

कोलकाता, 20 नवंबर 2025: टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता (TSW 25K) के प्रमोटर प्रोकैम इंटरनेशनल ने दोहरे ओलंपिक रजत पदक विजेता और विश्व चैंपियनशिप के स्वर्ण और रजत पदक विजेता केनी बेदनाारेक को इस ऐतिहासिक 10वें संस्करण के लिए अपना अंतर्राष्ट्रीय इवेंट एंबेसडर घोषित किया है, जिसका आयोजन रविवार, 21 दिसंबर 2025 को होना निर्धारित है। दुनिया की यह पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K रेस खेल के माध्यम से समुदाय को एकजुट करना जारी रखेगी, जो रेसिलियंस, समावेशिता और अथक मानवीय भावना का जश्न मनाएगी।

सिर्फ 27 साल की उम्र में, केनी बेदनाारेक, जिन्हें प्यार से कुंग फू केनी के नाम से जाना जाता है, ट्रैक एंड फील्ड के सबसे प्रशंसित चेहरों में से एक बन गए हैं। टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 ओलंपिक दोनों में 200 मीटर स्पर्धा में दो बार रजत पदक जीतने के साथ-साथ हाल ही में संपन्न हुई 2025 विश्व चैंपियनशिप (टोक्यो में) में स्वर्ण और रजत पदक विजेता के रूप में, उन्होंने खुद को खेल के सबसे सक्रिय धावकों में से एक के रूप में स्थापित किया है।

THE NEWS FRAME

गति और रोमांच का जश्न मनाने वाले इस खेल में, बेदनाारेक की यात्रा यह याद दिलाती है कि सच्ची महानता निरंतरता से परिभाषित होती है, न कि पूर्णता से। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ धावकों के बीच उनकी स्थिर उपस्थिति उस सूत्र को दर्शाती है जो प्रतिभा को दृढ़ता से जोड़ता है। विस्कॉन्सिन में जन्मे बेदनारेक का शुरुआती जीवन आसान नहीं था। जन्म के समय ही त्याग दिए जाने और बचपन की चुनौतीपूर्ण स्थितियों के बाद गोद लिए जाने के बावजूद, उन्होंने अपनी लगन और लक्ष्य के बल पर हर मुश्किल पर जीत पाई। सामुदायिक कॉलेज की ट्रैक से लेकर वैश्विक मंचों तक का उनका सफर यह प्रेरक संदेश देता है कि सफलता शुरुआत से नहीं, बल्कि आगे बढ़ते रहने के संकल्प से तय होती है।

केनी बेदनारेक ने कोलकाता यात्रा से पहले कहा

“ज़िंदगी ने मुझे सिखाया है कि मंज़िल से ज़्यादा मायने सफ़र रखता है। हर दौड़, हर कदम आपको गढ़ता है। टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता के 10वें वर्ष का हिस्सा बनने को लेकर मैं उत्साहित हूँ। शहर का खेल के प्रति जुनून और इस दौड़ का समुदाय और स्वास्थ्य पर फोकस मेरी अपनी कहानी से गहराई से जुड़ता है। मैं कोलकाता के उत्साही प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने और उनकी ऊर्जा देखने के लिए उत्सुक हूँ।”

संयुक्त राज्य अमेरिका का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हुए, बेदनारेक ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दौड़ के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ समयों में गिने जाते हैं: 100 मीटर में 9.79 सेकंड (2025), 200 मीटर में 19.57 सेकंड (2024), और 400 मीटर में 44.73 सेकंड (2019)।

इस सहयोग के बारे में बात करते हुए, डी. बी. सुंदरा रामम, वाइस प्रेसिडेंट – कॉरपोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील ने कहा:

“टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता के 10वें संस्करण का जश्न मनाते हुए, केनी बेदनारेक का हमारे एम्बेसडर के रूप में स्वागत करना हमारे लिए गर्व की बात है। उनका सफ़र दृढ़ता, उद्देश्य और इस विश्वास का प्रतीक है कि निरंतर प्रयास से इंसान अपनी किस्मत खुद गढ़ सकता है — ये वे मूल्य हैं जो टाटा स्टील और इस आयोजन दोनों की मूल भावना से गहराई से जुड़े हुए हैं। वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल की मान्यता ने वैश्विक रनिंग मानचित्र पर कोलकाता की पहचान को और मजबूत किया है, और इस वर्ष केनी के हमारे साथ जुड़ने से हमें उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग फिटनेस, समुदायिक भावना और दौड़ने की खुशी को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।”

अपने विचार व्यक्त करते हुए, विवेक सिंह, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रोकेम इंटरनेशनल ने कहा:

“यह #ADecadeOfDifference रहा है, और इस ऐतिहासिक 10वें संस्करण के लिए केनी बेदनारेक को हमारे इंटरनेशनल इवेंट एम्बेसडर के रूप में पाकर हम बेहद खुश हैं। उनका जीवन और करियर यह संदेश देता है कि लगातार प्रयास, दृढ़ता और उत्कृष्टता की तलाश में विनम्रता—इन्हीं से एक सच्चा चैंपियन बनता है। केनी की उपस्थिति हमारे रनिंग समुदाय को गहराई से प्रेरित करेगी। हम कोलकाता में उनका स्वागत करने और उनकी यात्रा को यादगार बनाने के लिए उत्सुक हैं, जहां हम सभी मिलकर इस आयोजन की उल्लेखनीय 10वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं।”

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment