मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

पूर्व सैनिकों के हितों पर सख्त रुख: जमशेदपुर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने बनाई टास्कफोर्स

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 16, 2025 9:31 PM
Follow Us:
The News Frame 10 3
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर । अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर ने रविवार को कृषि (Agrico) मैदान में आयोजित मासिक बैठक में स्पष्ट किया कि संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता सैनिक सम्मान और सैनिक हितों से जुड़े मुद्दे होंगे। परिषद ने घोषणा की कि इन विषयों पर प्रभावी रणनीति और क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष टास्कफोर्स का गठन किया जाएगा।

बैठक की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद संगठन गीत का वादन उमेश शर्मा ने किया और परिचय सत्र का आयोजन किया गया।

संगठन शक्ति बढ़ाने पर विशेष जोर

बैठक में संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर भी रणनीति पर चर्चा हुई। परिषद ने निर्णय लिया कि त्रैमासिक सदस्यता अभियान 1 दिसंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक चलाया जाएगा। इस अभियान का नेतृत्व दीपक शर्मा और अजय कुमार सिंह करेंगे। उद्देश्य है—ज्यादा से ज्यादा पूर्व सैनिक परिवारों तक पहुंचकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना।

पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर प्रशासन से सीधी बातचीत होगी

पिछले छह महीनों में कई पूर्व सैनिक परिवारों को सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर समस्याओं का सामना करना पड़ा है। संगठन का आरोप है कि कई मामलों में प्रशासन का रवैया पक्षपातपूर्ण रहा।

इन मुद्दों को लेकर अधिकारियों से मुलाकात की योजना बनाई गई है। इसके लिए संगठन के महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह और सत्येंद्र कुमार सिंह एक विस्तृत ज्ञापन और प्रतिनिधिमंडल तैयार करेंगे। बैठक में ECHS कार्ड, पूर्व सैनिकों के नियोजन, सरकारी छात्रवृत्ति, तथा जिला सैनिक कल्याण केंद्र में प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

THE NEWS FRAME

‘संगठन और विश्वास के साथ खड़े रहेंगे’ – परिषद

वर्तमान परिस्थितियों में संगठन के सभी सदस्यों ने एकमत से कहा कि वे एकजुटता, संगठन शक्ति और पारस्परिक विश्वास के साथ पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर संघर्ष करेंगे और क्षेत्र में पूर्व सैनिकों की आवाज़ को और मजबूती से उठाएंगे।

नए सदस्यों का सम्मान

बैठक में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार सिन्हा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सुखविंदर सिंह ने प्रस्तुत किया।

बैठक में उपस्थित रहे पूर्व सैनिक

बैठक में कुल 25 पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थितियों में — विनय कुमार यादव, जितेंद्र सिंह, दीपक शर्मा, राजीव कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, नवल किशोर पाठक, आर. पी. ठाकुर, सत्या प्रकाश, पवन कुमार, धनंजय कुमार, निर्दोष, अर्जुन कुमार वर्मा, विजय कुमार, एस.के. सिंह, अमरनाथ ढोके, गौतम लाल, मोहन दुबे, एस.पी. पांडेय, अनुपम शर्मा आदि शामिल रहे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment