मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

चक्रधरपुर के जिम्नास्ट अर्नब दे करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व, राष्ट्रीय स्तर पर मिला चयन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 8, 2025 9:35 PM
Follow Us:
The News Frame 3 2
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

चक्रधरपुर (जय कुमार) : खेल जगत के लिए गर्व की खबर—चक्रधरपुर के होनहार जिम्नास्ट अर्नब दे ने राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है। वे उत्तर प्रदेश के खेलगांव पब्लिक स्कूल, प्रयागराज में 6 से 9 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

अर्नब दे दक्षिण-पूर्व रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन (सेरसा), चक्रधरपुर के जिम्नास्टिक केंद्र में कोच जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वे दक्षिण-पूर्व रेलवे मिक्स्ड हायर सेकेंडरी स्कूल (इंग्लिश मीडियम) के छात्र हैं। उनके पिता तारक नाथ दे रेलवे में टीएलसी पद पर कार्यरत हैं।

विशेष बात यह है कि अर्नब दे चक्रधरपुर से राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाले पहले पुरुष जिम्नास्ट बने हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि पूरे शहर और राज्य के लिए गौरव का क्षण भी है।

सेरसा स्पोर्ट्स ऑफिसर हेमंत मधुर, सेक्रेटरी तेजनारायण प्रसाद, वेस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट जिम्नास्टिक एसोसिएशन के सभी सदस्य और कोच जितेंद्र कुमार ने अर्नब को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दी हैं।

THE NEWS FRAME

अर्नब दे ने कहा—

“यह अवसर मेरे लिए बहुत सम्मानजनक है। मैं पूरी मेहनत और समर्पण के साथ प्रदर्शन करूंगा ताकि झारखंड और चक्रधरपुर का नाम रोशन कर सकूँ।”

अर्नब की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल बनी है कि लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचना पूरी तरह संभव है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment