चक्रधरपुर । रेल प्रशासन की ओर से जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार, आगामी दिनों में कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किए गए हैं। इनमें कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ का संचालन सीमित किया गया है या समय परिवर्तित किया गया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह अस्थायी व्यवस्था लागू की है।
रद्द ट्रेनें
- ट्रेन संख्या 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू पास 9 नवंबर 2025 को रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 68077/68078 (आद्रा–बाँका–आद्रा) मेमू पास 3 नवंबर से 9 नवंबर 2025 तक रद्द रहेगी।
शॉर्ट टर्मिनेट / शॉर्ट ओरिजिनेट ट्रेनें
- 18019/18020 (जमशेदपुर–धनबाद–जमशेदपुर) एक्सप्रेस 4 और 7 नवंबर को बोकारो स्टील सिटी से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
- 13503/13504 (बर्धवान–हटिया–बर्धवान) मेमू एक्सप्रेस 4 और 7 नवंबर को गोमो पर शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होगी।
- 12885/12886 (शालीमार–बोकारो–शालीमार) एक्सप्रेस 3 और 4 नवंबर को आद्रा पर शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होगी।
- 68056/68060 (टाटा–आसनसोल–बोकारो) मेमू एक्सप्रेस 4 नवंबर को आद्रा से शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होगी।
रीस्ड्यूल ट्रेनें
- 18184 (बक्सर–टाटा) एक्सप्रेस 9 नवंबर को बक्सर से 90 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
- 68088 (धनबाद–बोकारो) मेमू 3, 4 और 9 नवंबर को धनबाद से 60 मिनट विलंब से चलेगी।
- 18036 (हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस 6 और 8 नवंबर को हटिया से 90 मिनट देरी से रवाना होगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी संबंधित ट्रेनों के समय और स्थिति की पुष्टि कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
— रिपोर्ट: द न्यूज़ फ्रेम, चक्रधरपुर













