मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

प्रधानमंत्री श्री केंद्रीय विद्यालय, चक्रधरपुर ने जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 31, 2025 9:16 PM
Follow Us:
प्रधानमंत्री श्री केंद्रीय विद्यालय, चक्रधरपुर ने जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

चाईबासा/चक्रधरपुर (जय कुमार): सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान, चाईबासा में जिला स्तरीय अंतर – विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री श्री केंद्रीय विद्यालय, चक्रधरपुर की बैंड टीम ने अपने अनुशासित प्रदर्शन, लयबद्ध समन्वय और उत्कृष्ट प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ, विद्यालय की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव अर्जित किया।

जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर की टीम की ऊर्जा और समन्वय की दर्शकों ने खूब प्रशंसा की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विश्वनाथ हांसदा ने विजेता टीम को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, “हमारे छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और एकता से यह सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव की बात है। ऐसे आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करते हैं।”

विद्यालय परिवार ने बैंड टीम के सभी सदस्यों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की आशा व्यक्त की। टीम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक बिजेंद्र नारायण तिवारी, अभिराम बिरूवा और हस्ती मुखी ने किया।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment