मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

3rd झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ — 7 जिलों के 145 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 24, 2025 8:15 PM
Follow Us:
3rd झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

JAMSHEDPUR : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (एचपीसी) में आज तीसरी झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा टाटा स्टील स्पोर्ट्स विभाग के सहयोग से एवं झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

झारखंड के 7 जिलों के खिलाड़ी बने प्रतिभागी

छठ पर्व के उल्लास के बीच यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेल प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसमें झारखंड के सात जिले — बोकारो, धनबाद, गढ़वा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची और मेजबान पूर्वी सिंहभूम के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
इस प्रतियोगिता में कुल 145 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 47 बालिकाएं और 98 बालक शामिल हैं।

मुख्य अतिथि रहे मुकुल विनायक चौधरी

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री मुकुल विनायक चौधरी, चीफ स्पोर्ट्स एवं अध्यक्ष (ईएसडीटीटीए) रहे। उनके साथ मंच पर श्री हसन इमाम, श्री नीरज (कोषाध्यक्ष, जेएसटीटीए), श्री कमलेश दुबे (कार्यकारी समिति सदस्य, जेएसटीटीए), श्री दिनेश रक्षित, श्रीमती अनन्या लेपीई, एवं श्री उज्जवल चटर्जी (महासचिव, ईएसडीटीटीए) उपस्थित रहे।

टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 7 जिलों के 145 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 7 जिलों के 145 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

फाइनल और पुरस्कार वितरण 26 अक्टूबर को

तीन दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 26 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य के युवा खिलाड़ियों को अवसर प्रदान कर झारखंड के टेबल टेनिस खेल को नई ऊंचाई देना है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment