मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान चाकूबाजी, 7 युवक घायल, एक ICU में भर्ती

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 5, 2025 9:30 PM
Follow Us:
Add A Heading 8 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

झारखण्ड/चक्रधरपुर (जय कुमार): दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान चक्रधरपुर में हिंसा और चाकूबाजी की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। हरिजन बस्ती के दुर्गा पूजा पंडाल के विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों पर कुछ हमलावरों ने मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें सात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में से एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है जिसका नाम रिक्की मुखी है उसे रेलवे अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद शनिवार को हरिजन बस्ती निवासी गोविंदा मुखी समेत 85 लोगों ने चक्रधरपुर थाना में आवेदन देकर पूरी घटना की न्यायिक जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में 6 हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

हमले के दौरान तक़रीबन 15 की संख्या में मौजूद हमलावर युवकों ने सात युवकों पर बेरहमी से हमला किया। बताया जा रहा है कि युवकों को धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर घायल किया गया। इस दौरान जातिसूचक गालियां देकर अपमानित करने का भी आरोप लगाए गए हैं।

THE NEWS FRAME

घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हमलावर मौके से फरार हो गए। घायलों में ध्रुव मुखी, गोविंदा मुखी, दिनेश मुखी, रिक्की मुखी, अतुल मुखी, अमन मुखी और अजय मुखी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में चल रहा है। घायलों ने चिन्हित कर 6 हमलावारों पर मामला दर्ज कराया है।

इधर, इस घटना से हरिजन बस्ती के लोग आक्रोषित है। वहीं बड़ी संख्या में मुखी समाज के लोग चक्रधरपुर थाना पहुंचे और पुलिस प्रशासन से हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी व सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। बताया गया है कि मुखी समाज की ओर से यह हस्ताक्षरित शिकायत मुख्यमंत्री तक भेजी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment