जमशेदपुर। दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर जमशेदपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि त्योहार के दौरान सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए सभी लोग सजग और सतर्क रहें। पुलिस ने पंडाल भ्रमण करने वाले श्रद्धालुओं को कई अहम दिशा-निर्देश दिए हैं।
👉 पंडाल भ्रमण के दौरान वाहन का अनावश्यक उपयोग न करें और बच्चों को भीड़ में अकेले न छोड़ें। उनके जेब में अभिभावक का नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखकर रखें।
👉 सुरक्षा की दृष्टि से महंगे आभूषण और कीमती सामान पहनकर पंडाल भ्रमण करने से परहेज करें।
👉 यदि कोई बच्चा, बुजुर्ग या महिला भटक जाए तो नजदीकी पुलिसकर्मी को तुरंत सूचना दें या 112 डायल करें।
👉 संदिग्ध व्यक्ति या सामान दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
👉 वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे धीमी गति से वाहन चलाएं और पार्किंग के दौरान गाड़ी को डबल लॉक अवश्य करें ताकि चोरी की घटनाओं से बचा जा सके।
👉 पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी है, ऐसे में किसी भी असामाजिक, अनैतिक या आपराधिक गतिविधि में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
📞 किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता हेतु पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 0657-2431030, 9508280796 और 112 इमरजेंसी नंबर जारी किया है।
जमशेदपुर पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि “आपकी सजगता ही आपकी और समाज की सुरक्षा का आधार है।”







