घाटशिला, जमशेदपुर। मुरली इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी कला और प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम प्रभारी रश्मि एवं सहयोगी छवि तथा असभरुल हक ने इस उपलब्धि पर सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
प्रतिभागी विद्यार्थियों में शामिल रहे — निकिता गोराई, पीयूष कुमार, ऋषिकेश रविदास, यश रविदास, आलोक कुमार सिंह, विशाल कुमार, संदीप सिंह, आयुष सिंह, गोपाल कुमार, पवन साहू, देवयानी, अंजलि, देवाशीष, आकाश, सत्यम मुखी, साहिल मुखी, निहाल लोहार, विशाल शर्मा एवं नैतिक मिश्रा।

विद्यालय परिवार ने इस सफलता को विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। प्रबंधन ने कहा कि अनुशासन एवं सामूहिक प्रयास से ही ऐसे उपलब्धियाँ संभव हो पाती हैं।
मुरली इंटर कॉलेज परिवार ने विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और आगे भी इसी तरह विद्यालय का नाम ऊँचा करने की प्रेरणा दी।







