मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

साकची में चैन झपटमार गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार – सोने की चैन और बुलेट बरामद

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 18, 2025 8:18 PM
Follow Us:
IMG 20250918 201620
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर, 18 सितम्बर। साकची थाना क्षेत्र में 15 जुलाई को हुई चैन छिनतई की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस कांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर सोने की चैन और घटना में प्रयुक्त काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।

📌 मामला कैसे शुरू हुआ?

साकची थाना कांड सं0-109/25 दिनांक 15.07.2025 धारा-304(2)/3(5) बी०एन०एस० 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था। वादिनी स्वर्णली कुमारी, पति सामंत कुमार, निवासी अमृता खुशी अपार्टमेंट, बाराद्वारी ने थाने में लिखित आवेदन दिया था कि अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उनके गले से सोने की चैन छीन ली और फरार हो गए।

👮 पुलिस की सक्रियता और छापामारी

अनुसंधानकर्ता पु0अ0नि0 अमित कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी चेपा पुल, पारडीह मानगो के पास संदिग्ध अवस्था में देखे गए हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापामारी कर शाहबाज शेख उर्फ शाबु और साजिद शेख उर्फ अमान बिल्ला को पकड़ लिया।

पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने 15 जुलाई को दत्ता डेकोरेटर, बाराद्वारी के पास महिला से चैन छिनी थी। चैन का कुछ हिस्सा टूटकर गिर गया था। बाद में उन्होंने चैन को वसीम अकरम उर्फ चंदु को मात्र 11,000 रुपये में बेच दिया।

वसीम की निशानदेही पर पुलिस ने छिनी गई चैन और काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

🚨 गिरफ्तार अपराधियों के नाम

  1. शाहबाज शेख उर्फ शाबु (23 वर्ष), पिता मो0 आलमगीर, निवासी पारडीह रोड महल रेजीडेंसी, थाना मानगो।
  2. साजिद भोख उर्फ अमान बिल्ला, पिता स्व0 समीर भोख, निवासी गुलाब बाग फेज-2, थाना मानगो।
  3. वसीम अकरम उर्फ चंदु, पिता हबीब अंसारी, निवासी इस्लाम नगर रोड नं0 13, थाना कपाली।

📜 आपराधिक पृष्ठभूमि

  • शाहबाज शेख उर्फ शाबु के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें बर्मामाइन्स और आजादनगर थाना क्षेत्र में लूट और झपटमारी के केस शामिल हैं।
  • साजिद शेख उर्फ अमान बिल्ला भी पहले चैन स्नैचिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।

पुलिस टीम

इस छापामारी में थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा, पु0अ0नि0 अमित कुमार सिंह, पु0अ0नि0 अभिनव कुमार, स0अ0नि0 उपेंद्र पासवान सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई से शहर में चैन झपटमार गिरोह के आतंक पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment