गिरिडीह। नवरात्रि के पावन अवसर पर सुरिया (गिरिडीह) में इस बार होने जा रहा है रंगारंग Dandiya Night 3.0। कार्यक्रम का आयोजन मेघा डांस क्लासेस द्वारा 20 सितंबर को शौंडिक धर्मशाला (मंडल धर्मशाला, एफसीआई रोड, सुरिया) में किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि यह तीसरा संस्करण है और इसे पहले से ज्यादा भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की गई है। कार्यक्रम में DJ Lopa, DJ Sumit और आकर्षक एंकरिंग टीम मौजूद रहेगी, जो पूरे माहौल को और मनोरंजक बनाएगी।
🕖 कार्यक्रम का समय:
20 सितंबर, शाम 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक।
👗 ड्रेस कोड:
इंडियन ट्रेडिशनल वियर।
विशेष आकर्षण:
डीजे की धुनों पर गरबा और डांडिया का मज़ा
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
एंकर द्वारा इंटरएक्टिव गेम्स और मंच संचालन
आयोजक मेघा सरकार ने बताया कि “यह आयोजन सिर्फ मनोरंजन का मंच ही नहीं, बल्कि परिवार और मित्रों के साथ मिलकर भारतीय संस्कृति और परंपरा का उत्सव मनाने का अवसर भी है।”
📞 संपर्क हेतु: 7254886211, 6206291269
✨ इस नवरात्रि Dandiya Night 3.0 में ढोल-नगाड़ों और संगीत की गूंज के बीच झूमने का मौका सुरिया और आसपास के लोगों को मिलने जा रहा है।









