मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

सरिया नगर पंचायत की दुर्दशा पर सांसद प्रतिनिधि भड़के

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 16, 2025 11:59 PM
Follow Us:
Add A Heading 2
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • अधिकारियों की मनमानी से जनता बेहाल, जलजमाव और गंदगी से बदहाल हटिया टांड रोड

सरिया/गिरिडीह | द न्यूज़ फ़्रेम | जिला संवाददाता: संतोष कुमार तरवे

सरिया नगर पंचायत की हालात इन दिनों बेहद खराब हो गई है। शहर की सफाई व्यवस्था से लेकर सड़क किनारे जलजमाव की समस्या ने आमजन का जीना दूभर कर दिया है। इस गंभीर स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रतिनिधि हेमलाल मंडल ने नगर पंचायत के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

रांची-दुमका मुख्य मार्ग पर जलजमाव, दुर्गंध से त्रस्त ग्रामीण

रांची-दुमका मुख्य मार्ग पर वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। पानी सड़ने से अब दुर्गंध फैलने लगी है, जिससे आसपास रहने वाले ग्रामीणों का रहना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

THE NEWS FRAME

हटिया टांड रोड बनी कचरा ढेर, डस्टबिन तक नहीं

हटिया टांड रोड पर सफाई के नाम पर सिर्फ़ दिखावा किया जा रहा है। इस सड़क के दोनों ओर लगभग आठ-दस साल पहले नाले का निर्माण हुआ था, लेकिन आज तक उनकी सफाई नहीं की गई। सड़क किनारे कचरा ढेर लगा हुआ है, डस्टबिन की व्यवस्था तक नहीं की गई, जिससे लोग मजबूरी में सड़क पर ही कचरा फेंक रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा होल्डिंग टैक्स तो वसूला जा रहा है, लेकिन सफाई व्यवस्था के नाम पर कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। वहीं, सफाईकर्मी अलग से पैसा वसूलने में लगे रहते हैं और पैसे मिलने पर ही एक तरफा सफाई कर चले जाते हैं।

टोल टैक्स वसूली और सोलर लाइट योजना में भी अनियमितता

बागोडीह चौक के आसपास लगातार दो जगहों पर टोल टैक्स वसूला जा रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। साथ ही नगर पंचायत की ओर से शहर के चौक-चौराहों पर सोलर लाइट लगाने का काम भी चल रहा है, लेकिन इसमें भी भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की बातें सामने आ रही हैं।

साप्ताहिक हाट में पेयजल संकट, सरकारी हैंडपंप बना निजी संपत्ति

हर बुधवार को हटिया टांड रोड में साप्ताहिक हाट लगती है, जहां दूर-दराज के गांवों से किसान अपनी जरूरतों की चीज़ें खरीद-बिक्री करने आते हैं। यहां तीन सरकारी हैंडपंप की व्यवस्था है, जिनमें से दो ही चालू हालत में हैं। जबकि तीसरा हैंडपंप, जो हाट के बिल्कुल पास है, कई साल पहले सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया, लेकिन अब वह किसी खास व्यक्ति की निजी संपत्ति की तरह इस्तेमाल होता दिख रहा है।

सरिया नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, जलजमाव, पेयजल, सोलर लाइट योजना और टैक्स वसूली जैसे मामलों में अधिकारियों की लापरवाही और मनमानी ने जनता का जीवन कठिन बना दिया है। सांसद प्रतिनिधि हेमलाल मंडल ने साफ संकेत दिए हैं कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो उच्चस्तरीय कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment