मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

दुर्गा पूजा से पहले स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए आदित्यपुर नगर निगम प्रशासन सक्रिय

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 9, 2025 9:26 PM
Follow Us:
Add A Heading 20 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

आदित्यपुर : आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए आदित्यपुर नगर निगम प्रशासन ने विशेष पहल की है। शहरवासियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निगम ने 8 मरम्मत टीमें गठित की हैं। ये टीमें मुख्य सड़कों से लेकर पूजा पंडालों तक जाने वाले मार्गों पर लगी खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कार्य में जुटेंगी।

निगरानी के लिए 3 प्रभारी नियुक्त

मरम्मत कार्यों की निगरानी और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए आदित्यपुर नगर निगम प्रशासन ने तीन अधिकारियों को प्रभारी बनाया है :

  1. विशाल बा : सहायक अभियंता (विद्युत) – 9006640716
  2. ऋषि शंकर : कनिष्ठ अभियंता (विद्युत) – 9262326830
  3. बल किशोर दौराई : स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर – 9263733082

निगम क्षेत्र में बिजली या स्ट्रीट लाइट से संबंधित किसी भी समस्या के लिए नागरिक सीधे इन अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे।

JRDCL को विशेष निर्देश

इसके अतिरिक्त, टाटा–कांड्रा मुख्य मार्ग पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए निगम प्रशासन ने JRDCL को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि पूजा से पहले सभी लाइटों की मरम्मत पूरी कर ली जाए।

उद्देश्य

  • पंडाल आने-जाने वालों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराना
  • अंधेरे क्षेत्रों में अपराध की आशंका को कम करना
  • त्योहार के दौरान शहर को रोशन और सुरक्षित बनाना

आदित्यपुर नगर निगम प्रशासन ने दावा किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत पूरी कर दी जाएगी ताकि दुर्गा पूजा का उत्सव बिना किसी बाधा और असुविधा के संपन्न हो सके

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment