जमशेदपुर: साइबर अपराधों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़े मामले का खुलासा किया है। साइबर अपराध थाना कांड संख्या 92/2025 (दिनांक 05/09/2025) के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 111(4)/336(3)/336(4)/338/316(2)/340(2)/318(4)/319(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) की धारा 66(C)/66(D) के तहत दर्ज किया गया था।
क्या है मामला?
वादी मानस कुमार मिश्रा, टाटा मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारी, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा बार-बार अलग-अलग फर्जी जीमेल आईडी बनाकर उनके साथ-साथ उनके सहकर्मियों एवं मित्रों —
- वी.एन. सिंह, वरिष्ठ अधिकारी, टाटा मोटर्स
- विष्णु दीक्षित, वरिष्ठ अधिकारी टाटा मोटर्स एवं सचिव, विद्या भारती चिन्मया विद्यालय
- रजत सिंह, वरिष्ठ अधिकारी, टाटा मोटर्स
— के खिलाफ झूठी एवं भ्रामक शिकायतें की जा रही थीं।
इन शिकायतों में फर्जी दस्तावेज़ और नकली फोटो का इस्तेमाल किया गया तथा इन्हें विभिन्न संस्थाओं और अधिकारियों को भेजा गया, जिनमें प्रमुख हैं :
- टाटा मोटर्स एथिक्स काउंसिल
- जिला सहकारिता निबंधक कार्यालय
- सचिव, सीबीएसई
- सेंट्रल चिन्मया मिशन ट्रस्ट
- टाटा मोटर्स प्रबंधन
इन शिकायतों का उद्देश्य संबंधित अधिकारियों की छवि को धूमिल करना, कार्यस्थल पर अवरोध उत्पन्न करना, तथा संस्थाओं एवं व्यक्तियों के बीच अविश्वास और तनाव फैलाना था।
जांच में खुलासा
पुलिस जांच के दौरान एक जीमेल आईडी की तकनीकी पड़ताल की गई। इसमें यह बात सामने आई कि उक्त ईमेल आईडी से जुड़ा मोबाइल नंबर और रिकवरी मेल आईडी रमेश कुमार सिंह द्वारा बनाया गया था। आगे की जांच से स्पष्ट हुआ कि वे अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस तरह की शिकायतें फैला रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्त
- नाम: रमेश कुमार सिंह
- उम्र: करीब 40 वर्ष
- पिता: मुरारी प्रसाद सिंह
- पता: डुपलेक्स सं0-34, ब्लॉक रेड बड, आश्था ट्वीन सिटी, बी.एड. कॉलेज रोड, थाना- बिरसानगर, जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
बरामदगी
पुलिस ने अभियुक्त के पास से निम्नलिखित सामान जप्त किया है :
- लेनोवो कंपनी का ऑल-इन-वन कंप्यूटर
- बैंगनी रंग का OPPO मोबाइल फोन
- फोन में प्रयुक्त सिम कार्ड
छापामारी दल
इस कार्रवाई में साइबर थाना के अधिकारी शामिल रहे :
- पु.नि. सह-थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार
- पु.नि. अमित अभिषेक
- पु.नि. कुणाल राजा
- पु.नि. कृष्णा कुमार
- सशस्त्र बल, साइबर अपराध थाना
पुलिस का बयान
पुलिस ने कहा है कि इस प्रकार के साइबर अपराध न केवल व्यक्तियों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाते हैं, बल्कि संगठनों और समाज में अविश्वास का माहौल भी पैदा करते हैं। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
यह मामला दर्शाता है कि साइबर अपराधियों की छोटी सी चालाकी भी किस तरह पेशेवर जीवन और सामाजिक प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकती है।








