मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

टाटा स्टील और टाटा मोटर्स ने पुराने वाहनों के जिम्मेदारीपूर्ण निपटान के लिए हाथ मिलाया

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 5, 2025 11:19 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 09 05 At 21.22.00 095e8201
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर, 5 सितम्बर 2025: टाटा स्टील जमशेदपुर ने एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत व्यावसायिक और यात्री दोनों तरह के पुराने (एंड-ऑफ़-लाइफ़) वाहनों का पर्यावरण अनुकूल तरीके से निपटान किया जाएगा। यह कार्य टाटा मोटर्स की पंजीकृत स्क्रैपिंग सुविधा Re-Wi-Re (रीसाइकिल विथ रिस्पेक्ट) के माध्यम से किया जाएगा।

सर्कुलरिटी के सिद्धांतों को बढ़ावा देने वाले इस पहल की शुरुआत इंडस्ट्रियल बाय-प्रोडक्ट मैनेजमेंट डिवीजन के एक्जीक्यूटिव इन चार्ज, दीपंकर दासगुप्ता ने की। इस अवसर पर टाटा स्टील से प्रणय सिन्हा (चीफ, कॉरपोरेट सर्विसेज), अमित रंजन चक्रवर्ती (चीफ, एनवायरनमेंट मैनेजमेंट), अनुराग सक्सेना (चीफ, इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस) और अरविंद कुमार सिन्हा (चीफ, सिक्योरिटी एवं ब्रांड प्रोटेक्शन) भी मौजूद रहे। टाटा स्टील और टाटा मोटर्स की री-वाइ-री टीम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी टाटा स्टील जमशेदपुर वर्क्स में उपस्थित थे।

री-वाइ-री एक ऐसा व्यावसायिक मॉडल है, जिसे पुराने और अनुपयोगी वाहनों के पर्यावरण अनुकूल निपटान के लिए बनाया गया है। यह पहल घर तक जाकर एंड-ऑफ़-लाइफ़ वाहनों का प्रभाव आकलन मुफ्त में करती है, उचित मूल्य निर्धारण, पिकअप, तथा कॉरपोरेट्स और अन्य संबंधित पक्षों से आवश्यक दस्तावेज़ी प्रक्रिया पूरी करती है।

वाहनों के अलग-अलग हिस्सों का निपटान पर्यावरणीय मानकों और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाता है। वर्तमान में री-वाइ-री के भारतभर में 11 केंद्र हैं, जिनकी कुल क्षमता 2 लाख वाहनों को रीसायकल करने की है। झारखंड में यह सेवा पहली बार शुरू की जा रही है और आने वाले समय में इसे अन्य स्थानों तक भी विस्तार दिया जाएगा।

यह पहल, जो सतत विकास और सर्कुलर इकॉनमी को बढ़ावा देती है, हमारे हरित भविष्य के प्रति संकल्प को दर्शाती है। इसमें टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों के बीच सहयोग और समन्वय की भावना को भी उजागर किया गया है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment