मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

शैक्षणिक भ्रमण में हमारे लिए सबकुछ नया था, एयरपोर्ट देखना, फ्लाइट चढ़ना …

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 31, 2025 7:35 PM
Follow Us:
Add A Heading 4 13
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • उपायुक्त ने आवास में इसरो के शैक्षणिक भ्रमण करने वाले सरकारी स्कूल की छात्राओं के दल से की मुलाकात, सहभोज कार्यक्रम में छात्राओं ने तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के प्रेरणादायी अनुभव साझा किया
  • शैक्षणिक भ्रमण में हमारे लिए सबकुछ नया था, एयरपोर्ट देखना, फ्लाइट चढ़ना, दूसरे राज्य जाना, विज्ञान, तकनीक, कला, संस्कृति के ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू होना, काफी कुछ अलग देखने और सीखने को मिला… छात्राएं
  • छात्राओं ने माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड एवं उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम का यह अवसर प्रदान करने के लिए जताया आभार

जमशेदपुर: माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड की प्रेरणा से इसरो के शैक्षणिक पर गईं पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की 28 छात्राओं के दल ने आज उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात की। उपायुक्त आवास में छात्राओं के लिए आयोजित सहभोज कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने तीन दिवसीय शैक्षणिक के प्रेरणादायी अनुभव साझा किए तथा इस अवसर के लिए माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड एवं उपायुक्त,पूर्वी सिंहभूम के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि यह अनुभव उनके जीवन की दिशा को बदलने वाला साबित होगा।

THE NEWS FRAME

छात्राओं ने बताया कि उनके लिए यह अनुभव अद्वितीय और अविस्मरणीय रहा। उन्होंने कहा कि हम सभी ने पहली बार हवाई जहाज की यात्रा की। गांव से निकलकर अपने जिला से बाहर दूसरे जिला और दूसरे राज्य जाना, एयरपोर्ट, फ्लाइट में बैठना और विज्ञान, तकनीक की दुनिया तथा सांस्कृतिक- ऐतिहासिक महत्व के धरोहरों को इतने नजदीक से देखना, हमारे लिए सबकुछ नया अनुभव रहा।

इसरो का सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा देखना हमारे लिए सबसे रोमांचक पल था। वैज्ञानिकों के कार्य, उपग्रह प्रक्षेपण की प्रक्रिया और अंतरिक्ष अनुसंधान के विभिन्न पहलुओं को करीब से जानकर हमें गर्व और प्रेरणा दोनों मिली। चेन्नई में महाबलीपुरम, संग्रहालय और ऐतिहासिक धरोहरों को देखना, वहीं आर.एम.के. इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग कैंपस में तकनीकी नवाचारों को समझना हमारे लिए अत्यंत शैक्षणिक और प्रेरणादायी रहा।

THE NEWS FRAME

मॉडल स्कूल, कोवालम की यात्रा के दौरान वहाँ के छात्रों की अनुशासनप्रियता और सहयोग भावना से हमने बहुत कुछ सीखा।एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम और रेलवे म्यूजियम का भ्रमण कर खेल और भारत के रेल इतिहास की अद्भुत जानकारी मिली। छात्राओं ने एक स्वर में कहा कि इस यात्रा ने उनके दृष्टिकोण को विस्तृत किया और एक सपने के जैसा सबकुछ था।

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी के अनुभव सुनकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। यह शैक्षणिक भ्रमण केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि आपके सपनों को नई दिशा देने वाला अवसर है। विज्ञान, संस्कृति और तकनीक का यह समन्वय आपको न सिर्फ ज्ञानवान बनाएगा बल्कि आत्मविश्वासी भी।

THE NEWS FRAME

आज आप सभी ने जिस उत्साह और आत्मविश्वास से अपने अनुभव साझा किए हैं, वह दर्शाता है कि हमारे जिले की प्रतिभा किसी से कम नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं को बड़ी दुनिया से जोड़ते हैं और उन्हें यह विश्वास दिलाते हैं कि मेहनत और लगन से हर सपना पूरा किया जा सकता है। मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में आपमें से कई छात्राएं वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ और अपने क्षेत्र की प्रेरणादायी व्यक्तित्व बनेंगी।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान, डीटीओ श्री धनंजय, निवर्तमान कार्यपालक दण्डाधिकारी सह डीटीओ दुमका श्री मृत्युंजय कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा संजना खलखो, डीईओ श्री मनोज कुमार, डीएसई श्री आशीष कुमार एवं छात्राओं के दल के साथ गए शिक्षक व अन्य मौजूद रहे।

THE NEWS FRAME
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment