जमशेदपुर। बरसात के इस मौसम में जब अक्सर स्कूली बच्चों को भीगकर पढ़ाई करने जाना पड़ता है, ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन ने मानवता और सहयोग की मिसाल पेश की। फाउंडेशन की ओर से जुगसलाई गर्ल्स स्कूल की छात्राओं के बीच 50 छातों का वितरण किया गया।
यह पहल अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती भारती सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई। संस्था हर साल की तरह इस वर्ष भी बरसात के समय जरूरतमंद बच्चों तक मदद पहुंचाने का कार्य कर रही है।

बच्चों की खिलखिलाती मुस्कान: जैसे ही नन्हें-मुन्ने हाथों में छाते पहुंचे, बच्चों की आंखों में चमक और चेहरों पर मुस्कान बिखर गई।
कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन की ओर से कहा गया –
“अगर हमारी छोटी सी कोशिश किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सके तो यही हमारे प्रयास का असली उद्देश्य है। हमें समाज में ऐसे कार्य करते रहना चाहिए जो सीधे इंसानियत को छू सके।”
शामिल रही वीरांगनाएं
इस अवसर पर संस्था की कई सक्रिय सदस्याएं मौजूद थीं, जिनमें श्रीमती भारती सिंह, सीमा सिंह, रजनी सिंह, अंजली सिंह, अर्चना सिंह, खुशबू सिंह, किरण सिंह, प्रीति सिंह, संगीता सिंह और मोनिका सिंह शामिल थीं। सभी ने बच्चों को आत्मीयता के साथ छाते सौंपे।
बरसात की बूंदों के बीच जुगसलाई गर्ल्स स्कूल की इन बच्चियों को मिला छाता, न सिर्फ़ उनके लिए सुरक्षा का साधन बना बल्कि यह भी साबित कर गया कि समाज में सच्चा धर्म किसी की मुस्कान बनना है।








