Connect with us

झारखंड

आम आदमी पार्टी का नया कार्यालय काली माटी रोड में पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में खोला गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

आज दिनांक 31/10/2023 को आम आदमी पार्टी की महानगर टीम के  द्वारा आम आदमी पार्टी का नया कार्यालय काली माटी रोड में पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में खोला गया।

इस कार्यालय का उद्धघाटन आम आदमी पार्टी के प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार जी और प्रदेश सह सचिव रईस अफरीदी जी ने किया। आप को ज्ञात हो की जमशेदपुर महानगर टीम का शहर में दूसरा कार्यालय है। 

इस कार्यक्रम में महानगर जमशेदपुर टीम के पदाधिकारियों द्वारा भाषण के माध्यम से जनता को इसकी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में शहर के उभरते भोजपुरी युवा गायक एवं कलाकार सौरभ धवन, एड परिवर्तन के डायरेक्टर बाल्मीकि प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित हुए साथ ही काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित हुए। 

इस मौके पर पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह, बिनोद सिंह, अश्वनी मथान, नियरेण हेरेन, महानगर सह सचिव संजय सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, विधानसभा सह सचिव राहुल ठाकुर, जिला सह सचिव शंकर ठाकुर, जिला सह सचिव मंगल करुवा, कमलेश गुप्ता, मणि यादव, मनीष कुमार सिंह, जमशेद आलम, राज कुमार दास, दीपक प्रसाद, रानी देवी, संगीता चौबे, कश्मीरा सिंह, मोहम्मद सगीर, देवेंद्र बनर्जी और बहुत सारे कार्यकर्ता मौजूद थे।

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *