Connect with us

सोशल न्यूज़

दीपावली एवं काली पूजा के उपलक्ष में राही ट्रस्ट ने आसनबनी में दी सेवा।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  ।  झारखण्ड

राही ट्रस्ट के माध्यम से आज दिनांक 7 नवंबर 2023 को पहाड़िया टोला, आसनबनी, एनएच 33, जमशेदपुर के 33 घरों के परिवारो को दीपावली एवं काली पूजा को देखते हुए दीप, बत्ती और तेल का वितरण किया गया, साथ ही बच्चों के बीच में बिस्कुट, चॉकलेट, पटाखे का वितरण किया गया। 

इसके साथ ही ट्रस्ट द्वारा जुटाए गए पुराने कपडे (धोये और अच्छे) का वितरण किया गया है, कपड़ो की संख्या ज्यादा होने के बावजूद बस्ती वासियों के बीच में पूरी तरह से बट गया। इस मौके पर बच्चे और बस्ती के लोग बहुत खुश हुए। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज सेविका पुनम रेड्डी जी एवं ग्राम सेविका का योगदान मिला। इस कार्यक्रम में राही ट्रस्ट से अशोक कुमार, विकास साहनी, मनोज सकुजा, सुबोध  कर्मकार उपस्थित रहें। 

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *