मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

15वें वित्त एवं पीएम-अभिम योजना के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र में आधारभूत संरचना निर्माण कार्य की समीक्षा, लंबित योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के दिए निर्देश

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: February 28, 2025 9:41 PM
Follow Us:
Add A Heading 72
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने की 15वें वित्त एवं पीएम-अभिम योजना के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र में आधारभूत संरचना निर्माण कार्य की समीक्षा, लंबित योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के दिए निर्देश

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधारभूत संरचना निर्माण को लेकर पीएम-अभिम (प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत आधारभूतं संरचना निर्माण मिशन) योजना के तहत स्वीकृत एवं पूर्ण योजनाएं तथा 15 वें वित्त की योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई। उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान व अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे। पीएम अभिम योजना के तहत जिले में स्वास्थ्य उपकेन्द्र एवं 15वें वित्त से बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) का निर्माण किया जा रहा है। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 25 एवं 2022-23 में 27, कुल 52 स्वास्थ्य उपकेन्द्र की योजनाएं स्वीकृत हैं जिनमें 29 का निर्माण कार्य पूर्ण है, 26 को हैंडओवर किया गया है वहीं, 3 हैंडओवर की प्रक्रिया में है। बैठक में लंबित योजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए योजना को जल्द पूर्ण करने का निदेश दिया गया।

Read More : ऑनलाइन उपस्थिति के अनुसार ही मिलेगा शिक्षकों को वेतन, बच्चों की भी ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराने के दिए निर्देश

पीएम-अभिम एवं 15वें वित्त से जिला में बी.पी.एच.यू की कुल 8 योजनाएं स्वीकृत हैं जिनमें सात योजनाओं में कार्य प्रगति पर है वहीं 1 योजना का शिलान्यास किया जाना है। इस योजना के तहत पोटका, बहरागोड़ा, घाटशिला, हल्दीपोखर (पोटका) में बीपीएचयू निर्माण सहित चाकुलिया एवं गोलमुरी सह जुगसलाई में सीएचसी तथा धालभूमगढ़ में पीएचसी का निर्माण कराया जा रहा है । वित्तीय वर्ष 2024-25 में पटमदा के लवजोरा में स्वीकृत पीएचसी का शिलान्यास जल्द कराने का निदेश दिया गया ।

बैठक में 15वें वित्त की राशि से बनाये जा रहे शहरी- आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य उप केन्द्र निर्माण कार्य की भी कार्यदायी एजेंसी के कार्यपालक अभियंता से समीक्षा की गई। साथ ही जमीन की उपलब्धता की समस्या एवं विभागीय समन्वय के अभाव में योजनाओं को ससमय पूर्ण करने में बाधा उत्पन्न नहीं हो इस बाबत पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक में डीआरसीएचओ डॉ मृत्युंजय धावड़िया, जिला योजना पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार, जिला परिषद के अभियंता समेत अन्य तकनीकी विभागों के अभियंता उपस्थित थे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment