Connect with us

TNF News

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने बंदगांव में लगाया जनता दरबार

Published

on

THE NEWS FRAME

बंदगांव प्रखंड में मिशन मोड में किया जाएगा समस्याओं का समाधान – बंधु तिर्की

बंदगांव (जय कुमार) : झारखंड सरकार के समन्वय समिति के सदस्य व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की बंदगांव प्रखंड के लुंबई गांव पहुंचे।लुंबई पंहुचने पर बिरसाईत समुदाय के लोगों ने पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया। पूर्व मंत्री ने जनता दरबार लगाकर आम जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि लुंबई गांव की सड़क,चापाकल का नवनिर्माण व वनोत्पाद का न्यूनतम समर्थन मूल्य व अबुवा आवास,पेंशन योजना जैसे समस्याओं से अवगत करवाया।

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बंदगांव मेरे लिए पुराना नहीं है, यह गांव मेरी बहन का ससुराल है।श्री तिर्की ने कहा कि आज यहां आने का मकसद आपलोग के साथ मिलने और यहां की समस्याओं को मिशन मोड में समाधान करने का है। उन्होंने कहा कि पहले यहां के लोग ढेंकी से कूट कर चावल निकालते थे और किसी के हाथ में मोबाइल नहीं था लेकिन अब समय बदल चुका है और जमाने के मुताबिक अब राज्य को बचाने के लिए अब हमें भी ध्यान और बुद्धि से लड़ने का समय आ गया है। गांव-घर के सभी बच्चों को शिक्षा देना है तभी हमारी आनेवाली पीढ़ी धरती आबा बिरसा मुंडा के सोच और सपनों को पूरा कर सकती है।

Read More :  शोले फ़िल्म वाला स्टाईल : युवक चढ़ा पानी टंकी पर, फटी जिंस नहीं पहनने से नाराज़ था युवक

शिक्षित होकर ही हम बिरसाईत की परंपरा को समझ पाएंगे और निडर होकर अपने अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए लड़ पाएंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह अबुवा राज-अबुवा सरकार है लेकिन हमें भी अपना आंख,कान और नाक खुला रखना होगा।इस सरकार की गारंटी है कि सभी जरूरतमंद लोगों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। जनता दरबार में ही पूर्व मंत्री ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए दिव्यांग बिरसी मुंडा और प्रभु मुंडु को ट्राईसाईकिल उपलब्ध करवाने के लिए कहा और दोनों दिव्यांगों को उचित ईलाज करवाने हेतु आर्थिक सहायता भी दिया।

पूर्व मंत्री ने जनता दरबार में उपस्थित सभी पुरुष – महिलाओं को धोती साड़ी वितरण किया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा,चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संदीप महतो, जिला महासचिव सन्नी राॅबर्ट अंथोनी, जिला सचिव प्रतीक कुमार, बंदगांव के युवा अध्यक्ष रवि मुंडरी,बीस सूत्री सदस्य आशीसन हपदगड़ा , नयन, ग्रामीण मुंडा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *