Connect with us

झारखंड

जमशेदपुर की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की मुख्यमंत्री से मुलाकात

Published

on

THE NEWS FRAME

“जनहित के मुद्दों पर हमेशा जनता के साथ खड़ा रहूंगा” – बन्ना गुप्ता

रांची – झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात कर जमशेदपुर से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की और उनके शीघ्र समाधान के लिए आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इन विषयों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो क्षेत्र में कचरा प्रबंधन की समस्या को प्रमुखता से उठाया और कचरे के निष्पादन हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने का आग्रह किया। इसके साथ ही, उन्होंने मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों और निर्माण कंपनी को विशेष निर्देश देने की मांग की।

आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए, बिजली आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी मुख्यमंत्री से आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया।

Read More : भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मानगो क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था पर मानगो नगर निगम को घेरा, बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स पर भाजपा ने बोला हमला, पहले सुविधा दो, फिर टैक्स वसूलो का दिया नारा, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- जल्द समाधान नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

शहर में कानून-व्यवस्था पर भी चर्चा

इसके अलावा, जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से ठोस निर्णय लेने की अपील की, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और बेहतर माहौल मिल सके।

मुख्यमंत्री का आश्वासन

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा उठाए गए सभी जनहित के मुद्दों को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का भरोसा भी दिलाया।

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, “जनहित के मुद्दों पर हमेशा जनता के साथ खड़ा रहूंगा। जनता की समस्याओं का समाधान करवाना मेरी प्राथमिकता है और इसके लिए मैं हरसंभव प्रयास करता रहूंगा।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *