Connect with us

झारखंड

कांग्रेसियों ने डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

Published

on

THE NEWS FRAME

चाईबासा (जय कुमार): रविवार को चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में डॉ. मनमोहन सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी और सदस्यों ने डॉ.मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ.मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में एक विशाल व्यक्तित्व थे। जिनके योगदान ने भारत को एक नई दिशा दी। 1990 के दशक में वित्त मंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों ने देश को संकट से उबारा और वैश्विक बाजारों में भारत की उपस्थिति को मजबूत किया।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ चांपिया ने कहा कि डॉ.सिंह के नेतृत्व में भारत ने न केवल आर्थिक दृष्टि से प्रगति की, बल्कि उनका कार्यकाल सामाजिक प्रगति और वैश्विक पहचान के लिए भी जाना जाता रहेगा। उनके द्वारा किए गए विनियमन, निजीकरण और विदेशी निवेश को बढ़ावा देने वाले कदमों ने भारत की विकास की नींव रखी। प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल का भी उल्लेख करते हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव आरजीपीआरएस त्रिशानु राय ने कहा कि डॉ.मनमोहन सिंह नेतृत्व में भारत ने कई महत्वपूर्ण आर्थिक संकटों का सामना किया, जिसमें 2008 का वैश्विक वित्तीय संकट प्रमुख था। अपनी दूरदृष्टि से उन्होंने भारत को इस संकट से बचाया और देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया।

यह भी पढ़ें: ब्रिंग बैक इंडियन कल्चर फाउंडेशन ने मनाई स्वर्गीय श्री रतन टाटा जी की जयंती, आयोजित हुई विशेष सभा

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ चाम्पिया, प्रदेश महासचिव आरजीपीआरएस त्रिशानु राय, सेवा दल के मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा, जिला महासचिव बलेमा कुई, अशोक बारिक, कैरा बिरूवा, सचिव मोहन सिंह हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सवैयां, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष जहांगीर आलम, शकीला बानो, संतोष सिन्हा, अजय कुमार, नरेश जयसवाल, मो अरसलम, सोमाय सुंडी, मो रहीम, विक्रमादित्य सुंडी, बच्चन मौके पर खान, पुरूषोत्तम दास पान, सुशील दास आदि मौजूद थे.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *