Connect with us

Election

बागबेड़ा में सैकड़ो भाजपाईयों ने मीरा मुंडा के समर्थन में निकाली मोटरसाइकिल रैली

Published

on

THE NEWS FRAME

बागबेड़ा में सैकड़ो भाजपाईयों ने मीरा मुंडा के समर्थन में निकाली मोटरसाइकिल रैली, रैली में अर्जुन मुंडा की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

जमशेदपुर: पोटका विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी श्रीमती मीरा मुंडा के समर्थन में सोमवार को बागबेड़ा एवं घाघीडीह मंडल के भाजपाइयों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली. रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी शामिल हुए. श्री मुंडा के रैली में शामिल होने से कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया.

यह भी पढ़ें : झारखंड विधानसभा चुनाव: पोटका में मिथुन चक्रवर्ती का रोड शो, भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के पक्ष में प्रचार

बागबेड़ा कुंअर सिंह मैदान से मोटरसाइकिल रैली प्रारंभ हुई. वहां से बागबेड़ा रोड नंबर 01, 2, 3 एवं 4 होते हुए कृष्णापुरी मंदिर पहुंची. वहां से कुछ कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए तथा कारवां बढ़ता गया. बागबेड़ा मंडल के भ्रमण करने के बाद मोटरसाइकिल रैली घाघीडीह मंडल में प्रवेश की. वहां भी कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे. रैली में आगे-आगे पूर्व केंदीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं पीछे कार्यकर्ताओं का समूह चल रहा था.

घाघीडीह मंडल का दौरा पूरा करने के बाद मोटरसाइकिल रैली एलबीएसएम कॉलेज रोड होते हुए पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमास्थल पहुंचकर समाप्त हुआ. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पंडित रघुनाथ मुर्मू को श्रद्धासुमन अर्पित किया. रैली में प्रमुख रुप से भाजाप नेता सुबोध झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र यादव, विमलेश उपाध्याय, ललन यादव, मंडल अध्यक्ष अश्विनी उपाध्याय, आनंद शर्मा समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *