मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

डॉ अजय और शिव शंकर दोनो जनता को बरग़ला और झूठ बोल रहे है : सौरभ विष्णु

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 10, 2024 10:57 PM
Follow Us:
Add A Heading 35 2
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

निर्मल नगर में सौरभ विष्णु का जोरदार समर्थन, प्रतिद्वंद्वियों पर लगाए गंभीर आरोप

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने निर्मल नगर होम पाइप में एक जनसभा को संबोधित किया, जहां बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस और अन्य दलों को छोड़कर उनके साथ आ गए। सभा में जनता ने कांग्रेस और भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ही दलों ने आम जनता को ठगने और गुमराह करने का काम किया है।

सभा में सौरभ विष्णु ने कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. अजय और भाजपा के शिव शंकर सिंह पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “डॉ. अजय और शिव शंकर सिंह दोनों मेरे द्वारा उठाए गए जनता के मुद्दों को चुराने की कोशिश कर रहे हैं। उनके पास खुद का कोई विचार नहीं बचा है।” सौरभ विष्णु ने डॉ. अजय पर झूठी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह खुद टाटा स्टील में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं, तो वह जनता से जुड़े मुद्दों पर टाटा स्टील पर दबाव कैसे बना सकते हैं।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर में सौरभ विष्णु स्थापित करेंगे कई कौशल केंद्र, युवाओं को मिलेगा रोजगार।

सौरभ विष्णु ने शिव शंकर सिंह के प्रति आदर व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक प्रत्याशी के तौर पर उनका सम्मान करते हैं, लेकिन यह भी जोड़ा कि शिव शंकर सिंह के पास उनके मुद्दों को चुराने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इससे यह स्पष्ट होता है कि शिव शंकर मुद्दाविहीन राजनीति कर रहे थे।

सभा में सौरभ विष्णु ने जनता से आह्वान किया कि इस बार चुनाव में वे परिवारवाद, धोखेबाजी, झूठ, मक्कारी और अवसरवाद से तंग आकर एक नई सोच और सेवा भाव वाले प्रत्याशी को चुनें। उन्होंने कहा, “पूर्वी विधानसभा की जनता इस बार परिवर्तन के लिए वोट करने का मन बना चुकी है।”

निर्मल नगर के दीपक मिश्रा, आशीष मिश्रा, विवेक जायसवाल, अरविंद राय, विनय शुक्ला, सुनील पाण्डेय, अमर चौधरी, जय पाण्डेय, निखिल मिश्रा, दीपेश मिश्रा, गुलशन कुमार समेत कई अन्य लोगों ने सौरभ विष्णु पर भरोसा जताते हुए उनके समर्थन में चुनावी मैदान में उतरने का संकल्प लिया। जनसभा के इस उत्साह ने दर्शाया कि सौरभ विष्णु के नेतृत्व में एक नई उम्मीद का उदय हो रहा है, और जनता बदलाव के लिए तैयार है।

THE NEWS FRAME

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment