मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

परिवारदों का निश्चित समय अवधि में निस्तारण न करने पर कार्यवाही के निर्देश, जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए 82 प्रकरण।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 19, 2024 11:36 PM
Follow Us:
परिवारदों का निश्चित समय अवधि में निस्तारण न करने पर कार्यवाही के निर्देश, जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए 82 प्रकरण।
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

खैरथल-तिजारा, 19 सितंबर। त्रिस्तरीय जनसुनवाई के तहत शुक्रवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई जिला कलक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान जिला कलक्टर ने आमजन की परिवेदनाओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर परिवादों का निर्धारित सीमा अवधि में निस्तारण न करने व परिवादों के निस्तारित में विलंब करने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिवाद निस्तारण होने के पश्चात आवश्यक दस्तावेज संपर्क पोर्टल पर अपलोड करे।

जिला स्तरीय जनसुनवाई में कुल 82 प्रकरण प्राप्त हुए। जिनमें प्रमुख रूप से अतिक्रमण हटवाने, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था, खेत से रास्ता खुलवाने, सड़क ,आवासीय पट्टा बनवाने, जमीन विवाद सहित विभिन्न विषयों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई जिनका उन्होंने त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आमजन के प्रति जवाबदेही के साथ समस्याओं का निस्तारण करते हुए राहत देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : विजय सामड ने मैनिया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं के निबंधन को लेकर चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र लिखा।

इस दौरान जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में आये विभिन्न परिवादियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन से जुड़े प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए राहत दी जाये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की भावना के अनुरूप आमजन को अधिक से अधिक राहत देने के लिये सभी विभाग-अधिकारी मिलकर काम करें ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन लाभान्वित हो सके।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट, डीवाईएसपी तिजारा मुनेश कुमार, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी धर्मवीर यादव, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग भूरी सिंह,सूचना एवं प्रौद्योगिकी के उपनिदेशक अजय यादव, कोष अधिकारी सुरेश कुमार, एसएचओ खैरथल दिनेश मीणा, एसीएमएचओ सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं वीसी के माध्यम से उपखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment