Connect with us

झारखंड

सिंहभूम चैम्बर में नये श्रम कानूनों पर होगी चर्चा, उपश्रमायुक्त व्यवसायी उद्यमियों को करेंगे संबोधित.

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा बुधवार दिनांक 24 जनवरी को संध्या 5.45 बजे से नये श्रम कानूनों पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया है।  इस परिचर्चा में जिले के उपश्रमायुक्त राकेश प्रसाद, श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर एवं अरविन्द कुमार तथा नियोजन अधिकारी अजय कुमार उपस्थित व्यवसायी एवं उद्यमियों को इससे संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायेंगे।  यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से दी। 

उपाध्यक्ष, उद्योग पुनीत कांवटिया एवं सचिव, उद्योग विनोद शर्मा ने जानकारी दी कि सरकार द्वारा नये श्रम कानून लाये गये है जो सभी व्यवसायी एवं उद्यमी की जानकारी में नहीं है।  इन श्रम कानूनों के उल्लंघन से व्यवसायी उद्यमियों के लिये परेशानियां भी खड़ी हो सकती है।  इसलिये इन कानूनों की पूर्णतः जानकारी इन्हें होना अति आवश्यक है।  सिंहभूम चैम्बर ने व्यवसायी उद्यमियों की इन श्रम कानूनों से अनभिज्ञता को दूर करने हेतु इस परिचर्चा का आयोजन चैम्बर भवन में किया है।  जिसमें श्रम उपायुक्त एवं उनकी टीम के अधिकारी व्यवसायी उद्यमी को इन कानूनों की पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायेंगे तथा इनके सवालों का जवाब भी देंगे।  

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष सीए अनिल कुमार अग्रवाल ने सदस्यों से आग्रह किया है कि वे इस परिचर्चा में उपस्थित होकर इसका लाभ उठायें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *