Connect with us

झारखंड

आरोग्य रक्षक बिरसा सेवा प्रकल्प की प्रशिक्षण वर्ग के निमित्त गोलमुरी में विश्व हिंदू परिषद के अधिकारियों की योजना बैठक संपन्न।

Published

on

आरोग्य रक्षक बिरसा सेवा प्रकल्प की प्रशिक्षण वर्ग के निमित्त गोलमुरी में विश्व हिंदू परिषद के अधिकारियों की योजना बैठक संपन्न।

जमशेदपुर: जमशेदपुर महानगर धर्म प्रसार आयाम के अंतर्गत आरोग्य रक्षक बिरसा सेवा प्रकल्प का 7 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 22 से 29 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए गोलमुरी में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के क्षेत्र, प्रांत, विभाग और महानगर अधिकारियों के बीच बैठक संपन्न हुई।

प्रशिक्षण वर्ग में घाटशिला, डुमरिया पंचायत, गुड़ा बांधा, बुंडू, और तमाड़ पंचायत के विभिन्न प्रखंडों से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं शामिल होंगी। इन महिलाओं को प्राथमिक उपचार, गौ उत्पाद, ऑर्गेनिक खेती, सत्संग, संस्कार शाला, और योग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक धर्म प्रसार के विवेक सिंह बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें : गुलमोहर हाई स्कूल ने आयोजित की प्रतिष्ठित CISCE प्रतियोगिता: क्षेत्रीय योग सितारे एक साथ

बैठक में प्रमुख रूप से विहिप बिहार-झारखंड के क्षेत्र संगठन मंत्री माननीय श्री आनंद कुमार पांडेय, झारखंड प्रांत संगठन मंत्री माननीय श्री देवी सिंह, धर्म प्रसार प्रांत प्रमुख संजय चौरसिया, प्रांत बजरंग दल सह प्रमुख जनार्दन पांडेय, धर्म प्रसार प्रांत परियोजना प्रमुख डॉ. जे.एन. दास, धर्म प्रसार एस. शंकर राव, जमशेदपुर संगठन मंत्री संजय सिंह, घाटशिला संगठन मंत्री सुभाष चटर्जी, जिला मंत्री चंद्रिका भगत, सह मंत्री डॉ. भोला लोहार, बजरंग दल सह संयोजक चंदन दास, और दुर्गा वाहिनी संयोजिका पूनम रेड्डी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *