Connect with us

झारखंड

सिंहभूम केन्द्रिय वरिष्ठ नागरिक समिति द्वारा गांधी घाट पार्क साकची पर सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

आज दिनांक 30 जनवरी 2024 को सिंहभूम केन्द्रिय वरिष्ठ नागरिक समिति जमशेदपुर द्वारा सुबह 11:00 बजे गांधी घाट पार्क साकची पर सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी क पुण्य तिथि मनाई गई। केन्द्रीय अध्यक्ष शिव पुजन सिंह ने महात्मा गांधी के आदर्शों विचारों त्याग और बलिदान सत्य और अहिंसा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भी देश में व्यवस्था परिवर्तन के लिए निःस्वार्थ भाव से अहिंसात्मक ढंग से संघर्ष की जरूरत है। शेशनाथ शरद, डा रागिनी, भूषण, रमेश कुमार, भोजपुरिया ने अपने सम्बोधन और कविता से आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी की भूमिका और शहीदों के त्याग और बलिदान को बड़ी मार्मिक ढंग से चित्रण किये। आर के उपाध्याय ने कहा कि इस तरह का वरिष्ठ नागरिकों का आयोजन अपने आप में महत्व रखता है, जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी सबक लेती हैं।  

कार्यक्रम का प्रारम्भ बापू की मूर्ति पर फूल माल्यार्पण कर उनका प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम तथा दे दी तूने आजादी बिना खड्ग बिना ढाल के गाकर किया गया कैलाश प्रसाद जे एन अग्रवाल शिव जी सिंह गोपाल राव रिचर्ड पसायन मुन्ना चौबे श्री निवास तिवारी मदन जी प्रभु दयाल लाल अभय सिंह इत्यादि ने अहम भूमिका निभाई अन्त में दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शान्ति कै लिए प्रार्थना किया गया। 

THE NEWS FRAME


THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *