Connect with us

झारखंड

राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना का 6वां स्थापना दिवस मनाया गया।

Published

on

राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना का 6वां स्थापना दिवस मनाया गया।

जमशेदपुर: राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना का 6वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारत रत्न पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि रामाधार ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि महेंद्र ठाकुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना समाज में संघर्षशील होकर काम कर रही है।

सचिव पवन शर्मा ने कहा कि आज नाई समाज के लोग कई संगठन चला रहे हैं लेकिन जब कोई समस्या आती है तो कोई उनका साथ नहीं देता, उस समय राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना ही उनका साथ देती है। संस्थापक भाई अरुण शर्मा ने कहा कि अब तक यह संगठन 23 परिवारों में आदर्श विवाह कराने में सफल रहा है, 6 परिवारों का श्राद्ध कर्म कराने में सफल रहा है, 20 परिवारों को गंभीर बीमारियों का इलाज कराने में सफल रहा है, रक्तदान कर हजारों लोगों की जान बचाने में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि आज अगर किसी को जरूरत होती है तो राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना सबसे पहले आगे आकर मदद करती है। संजय प्रमाणिक ने कहा कि वास्तव में सभी संगठनों ने अच्छा काम किया है।

राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना सभा में मुख्य रूप से मुकेश ठाकुर, संतोष ठाकुर, नीरज ठाकुर, आनंद ठाकुर, अनुज शर्मा, अजय ठाकुर, अरविंद ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, सुधीर ठाकुर, रिंकू ठाकुर एवं अन्य सदस्यों ने भाग लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाया। रामबिलास ठाकुर ने उनका आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : चोरी और अपराध का ग्राफ सारी हदें पार कर गया है – विकास सिंह, मानगो में सवारी टेम्पो चोरी हो गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *