Connect with us

TNF News

हिंदुओं पर अत्याचार: आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ उठाई आवाज

Published

on

हिंदुओं पर अत्याचार: आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ उठाई आवाज

हिंदुओं पर अत्याचार: बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी का शहर में विरोध प्रदर्शन

जमशेदपुर, 08 अगस्त 2024 : आज शाम आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर टीम ने रिमझिम बारिश के बीच साकची मुख्य गोलचक्कर में विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का उद्देश्य बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और उन पर हो रहे बर्बर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना था। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने किया।

आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर टीम ने केंद्र सरकार से मांग की कि बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं और उनके मंदिरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

यह भी पढ़ें : झारखण्ड में आजीवन सजा काट रहे 30 कैदियों को रिहा किया जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक सम्पन्न।

इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से अभिषेक कुमार, रमेश प्रसाद, संतोष भगत, अमरीक सिंह जख्मी, के. के. देशमुख, ममिता द्विवेदी, मनोज कुमार सिंह, हरभजन सिंह गिल, हेमंत द्विवेदी, आशीष कुमार घोष, देवेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, जमशेद आलम, संजय सिंह और अन्य पार्टी के सदस्य शामिल थे।

इस कार्यक्रम के दौरान टीम ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति बेहद चिंताजनक है और इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की ताकि वहां के हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *