मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

करीम सिटी कॉलेज में मानवाधिकार जागरूकता कार्यशाला आयोजित।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: July 27, 2024 10:56 AM
Follow Us:
करीम
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर : 26 जुलाई 2024 करीम सिटी कॉलेज के साकची प्रांगण में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में मानव अधिकार पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की झारखंड प्रतिवेदक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रीमती सुचित्रा सिन्हा उपस्थित हुईं।

यह भी पढ़े :करिम सिटी कॉलेज में मानवाधिकार जागरूकता कार्यक्रम।

सबसे पहले करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ से और फिर श्रद्धापूर्ण शब्दों से किया। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार वे मूलभूत अधिकार और स्वतंत्रताएँ हैं जो हर व्यक्ति को उनके जन्म से ही प्राप्त हो जाते हैं। ये अधिकार प्रत्येक मानव के लिए समान रूप से सम्माननीय हैं। चाहे वे कोई भी धर्म, जाति, नस्ल या राष्ट्रीयता का हों। मानवाधिकारों के माध्यम से व्यक्ति जीवन में न्याय, स्वतंत्रता और समानता का अनुभव होता है।

करीम

ये हमें अपनी शक्तियों का अनुभव कराते हैं और हमें समाज में सक्रिय भागीदार बनाते हैं।इसके बाद मुख्य वक्ता ने मानव अधिकार पर अपनी बातों को रखा। उन्होंने बताया कि आज भी हमारे समाज में कई ऐसे मुद्दे हैं जिन से मानवाधिकारों का उलंघन होता हुआ दिखाई दे रहा । विभिन्न क्षेत्रों में अन्याय, भेदभाव, और उत्पीड़न की समस्याएँ अभी भी हमारे समाज में बनी रहती हैं। महिलाओं, बच्चों, वंचित और असमानता के शिकार लोगों के अधिकारों का सम्मान करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। हमें सभी को मिलकर इन मुद्दों पर काम करना चाहिए ताकि हमारी समाज में सबका समान अधिकार हो सके।

यह भी पढ़े :कारगिल विजय दिवस पर जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में एनसीसी द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन।

उन्होंने सभागार में बैठे छात्र छात्राओं से अपील की कि कहीं भी मानव अधिकार का उल्लंघन हो रहा हो तो वे उसके विरुद्ध अपनी आवाज जरूर उठाएं। इस प्रकार मुख्य वक्ता श्रीमती सुचित्रा सिन्हा सभी को अपने मानव अधिकार से परिचित कराया एवं मानव अधिकार का प्रयोग करते हुए समाज की समस्याओं को सुलझाने के लिए भी प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर का सत्र भी रहा जिसमें छात्र-छात्राओं के ढेर सारे सवालों के संतोषजनक उत्तर मुख्य अतिथि ने दिए।कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ एस एम यहिया इब्राहीम ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन करीम सिटी कॉलेज की छात्रा शिउली पलित ने किया।

और पढ़ें

Sila

नगर परिषद चुनाव के दौरान हिंसा और भय के माहौल पर भाजपा युवा मोर्चा ने जताई चिंता

WhatsApp Image 2026 03 06 At 4.42.32 PM 1

जन शिकायत निवारण दिवस पर उप विकास आयुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026 03 06 At 11.40.36 AM

महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम

WhatsApp Image 2026 03 06 At 11.39.38 AM

होली के अवसर पर मुस्लिम समाज ने वरीय पुलिस अधीक्षक को दी शुभकामनाएं,दिया भाईचारे और सौहार्द का संदेश

1234.jpg

जमशेदपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसएसपी पीयूष पांडेय ने 17 थाना प्रभारियों का किया तबादला

WhatsApp Image 2026 03 06 At 11.38.31 AM

संस्थापक दिवस पर खेल उत्कृष्टता का जश्न, टाटा स्टील ने इंटर-डिविजनल चैंपियंस को किया सम्मानित

Leave a Comment