झारखंड
जमशेदपुर में सार्वजनिक सुविधाओं का हनन और नागरिकों के अधिकारों का हनन मामले में DC को दिया गया ज्ञापन
जमशेदपुर | झारखण्ड
जमशेदपुर में सौंदर्यकरण (रोड-रास्ता चैड़ीकरण) के नाम पर गरीबों को उजाड़ना, हजारों पेड़ों को काटना, जमशेदपुर वासियों के प्राप्त नागरिक सुविधा को छिनने के प्रयास एवं जनता को संविधान के द्वारा प्राप्त तीसरे मत का अधिकार, स्थानीय सरकार को चुनने का संवैधानिक अधिकार को छिनने के साजिश पर जमशेदपुर में सार्वजनिक सुविधाओं का हनन और नागरिकों के अधिकारों का हनन मामले में DC को दिया गया ज्ञापन.
जमशेदपुर के संस्थापक आदरणीय जमशेदजी नसरवानजी टाटा के सपनों का शहर जमशेदपुर को किसके आदेश से साजिश के तहत उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है ? यह पत्र जमशेदपुर में नागरिक सुविधाओं के हनन और नागरिकों के अधिकारों के हनन की ओर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए लिखा गया है।
समस्याएं:
-
सार्वजनिक रोड-रास्ते बंद करना:
- के.डी. फ्लैट मैन रोड और आउट हाऊस रोड (कदमा) को रातों-रात बंद कर दिया गया।
- सौंदर्यकरण के नाम पर कदमा, सोनारी, मानगो, डिमना, साकची, बिष्टुपुर में सड़कों को चौड़ा करने के लिए गरीबों को उजाड़ा जा रहा है।
-
पर्यावरण का विनाश:
- सड़क किनारे हजारों पेड़ों को काटा गया है।
- पर्यावरण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
-
नागरिक सुविधाओं का हनन:
- बच्चों के खेल के मैदान छीन लिए गए हैं।
- कई स्कूलों और कॉलेजों को बिना सूचना के बंद कर दिया गया है।
- शिक्षा, स्वास्थ्य और पीने का पानी का भी व्यावसायीकरण किया गया है।
-
संवैधानिक अधिकारों का हनन:
- नागरिकों को तीसरा मत का अधिकार और स्थानीय सरकार चुनने का संवैधानिक अधिकार छीनने का प्रयास किया जा रहा है।
-
अनैतिक सुविधाएं:
- कुछ विशेष व्यक्तियों को नागरिक सुविधाओं के नाम पर अनैतिक ढंग से सुविधाएं दी जा रही हैं।
- जनप्रतिनिधियों को सुविधा देने के लिए सड़कों को बंद कर दिया जा रहा है।
मांगें:
- सभी सार्वजनिक रोड-रास्ते तुरंत खोले जाएं।
- पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को तुरंत बंद किया जाए।
- नागरिक सुविधाओं को बहाल किया जाए।
- नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाए।
- अनैतिक सुविधाओं को तुरंत बंद किया जाए।
कार्रवाई:
- हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस मामले की जांच करें और यथाशीघ्र उचित कार्रवाई करें।
- यदि एक पखवाड़े के भीतर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो हम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।