मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : बीबीए व बीसीए के 13 छात्र 6.5 के पैकेज पर कोरिजो में लॉक

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 23, 2024 9:47 PM
Follow Us:
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : बीबीए व बीसीए के 13 छात्र 6.5 के पैकेज पर कोरिजो में लॉक
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में इन दिनों अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीबीए और बीसीए के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया. यह ड्राइव बैंगलुरु स्थित एजुकेशनल टेक्नोलॉजी क्षेत्र की कंपनी कोरिजो की ओर से चलाया गया।

चयन प्रक्रिया विभिन्न राउंड में संपन्न हुई। इसमें अमरजीत कुमार (बीसीए), रामपुकार कुमार (बीसीए), श्रद्धा चंद्रा (बीसीए), सिद्धार्थ कुमार बेहरा (बीबीए), सुधा शाह (बीबीए), अभिनव सिंह (बीसीए), आकाश कुमार (बीसीए), गायत्री कुमारी (बीसीए), कुलदीप कुमार (बीसीए), रिया शालिनी (बीसीए), रोशनी गुप्ता (बीसीए), अशफिया शाइका (बीसीए), शशि प्रीतम जक्कम (बीबीए) का कंपनी में अंतिम रूप से चयन हुआ है। इन विद्यार्थियों का चयन बिजनेस डेवलोपमेंट एसोसिएट के पद पर हुआ है। कंपनी की ओर से वर्तमान में इन विद्यार्थियों को 6.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज ऑफर किया गया है।

यह भी पढ़ें : ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन ने बिजली विभाग को समस्याओं से अवगत कराया, समाधान की मांग

विद्यार्थियों की चयन प्रक्रिया के विषय में विश्वविद्यालय के रोजगार प्रदाता प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने बताया कि टेकसेवी और अन्य क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार की प्रबल संभावनाओं को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रबंधन का निरंतर प्रयास है कि अधिक से अधिक कंपनियों से संपर्क किया जा सके, ताकि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। इसी क्रम में बीसीए और बीबीए के इन विद्यार्थियों का चयन त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया के पश्चात हुआ है।

विश्वविद्यालय में निरंतर प्लेसमेंट ड्राइव के विषय में कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को निरंतर नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं। अपनी प्रतिभा और कौशल के अनुसार विद्यार्थियों को देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। विश्वविद्यालय प्रबंधन की यही कोशिश है कि अपने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त करा सकें।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment