Connect with us

झारखंड

नई सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार में दलित समाज को अनदेखा करने एवं एक दलित, एक मुस्लिम एवं एक पिछड़ा को उपमुख्यमंत्री बनाये जाने के सन्दर्भ में  पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कासिफ रजा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

नई सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार में दलित समाज को अनदेखा करने एवं एक दलित, एक मुस्लिम एवं एक पिछड़ा को उपमुख्यमंत्री बनाये जाने के सन्दर्भ में  पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कासिफ रजा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सेवा में,

माननीय मुख्यमंत्री,

झारखंड। 

कल 16 फरवरी 2024 को झारखंड में मा मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी की अगुवाई मैं नई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। लातेहार के माननीय विधायक वैद्यनाथ राम जी  जोएक दलित समाज से आते हैं, उनका नाम मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल था। राजभवन को भेजे गए नए मंत्रियों की सूची में उनका भी नाम शामिल था। पर अंतिम समय में उनका नाम हटा दिया गया, उन्हें मंत्री पद की शपथ नहीं दिलायी गयी, इसक क्या कारण है।

यह झारखंड के 50 लाख दलितों का अपमान है।  इस वर्ग का झारखंड मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व न होना, सूची भेजकर आखरी समय में शपथ से उनका नाम हटा कर एक दलित नेता को अपमानित करना सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व पर बड़ा प्रहार है। 

भारत का लोकतंत्र सभी वर्गों का संख्या के अनुपात में समान भागीदारी और अधिकार की वकालत करता हैं। झारखंड की नई सरकार में दलित समाज को नज़र अंदाज़ करना झामुमो कांग्रेस की गढ़बन्धन सरकार को महंगा पड़ सकता है, साथ ही साथ आज़ाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी झारखंड प्रदेश आपसे यह मांग करती है कि अपने मंत्रिमण्डल में एक दलित, एक मुस्लिम और एक पिछड़ा समाज से उपमुख्यमंत्री बनाया जाए, ताकि आदिवासियों के साथ साथ दलितों, मुसलमानो और पिछड़ों को सत्ता में भागीदारी मिल सके।

हमे आशा एवं विश्वास है कि आप इसपर विचार करेंगे।

जोहार, जय भीम – जय भारत – जय संविधान।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *