मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

करीम सिटी कॉलेज ने CA & IT के नए विद्यार्थियों का किया स्वागत।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: July 20, 2024 7:35 PM
Follow Us:
CA & IT
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर : 20 जुलाई 2024,करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के ऑडिटोरियम में CA & IT (कम्प्यूटर एप्लीकेशन & सूचना प्रौद्योगिक ) विभागों के नवनामांकित (सत्र 2024-2028) छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने की। सभा में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी सम्मिलित हुए। सभा को सहायक प्रोफेसर मोहम्मद असगर अली, सहायक प्रोफेसर सुश्री नूरुस्सबाह, डा कौसर तस्लीम, डॉ एस एम यहिया इब्राहीम तथा परीक्षा नियंत्रक डॉ बी एन त्रिपाठी ने संबोधित किया।

यह भी पढ़े :NTA ने NEET UG 2024 का सिटी और सेंटर वाइज रिजल्ट घोषित किया!

प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह युग प्रतियोगिताओं का युग है। इस युग के दौड़ में वही आगे निकल सकता है जिसमें योग्यता होगी। योग्यता के साथ-साथ एक विद्यार्थी में अनुशासन भी होना चाहिए।

CA & IT

यही वे दो बातें हैं जो इस युग में किसी को सफल जीवन प्राप्त करने में सहायक हो सकती हैं।प्रो असगर अली तथा प्रो नुरुस्बाह ने पाठ्यक्रम तथा वर्ग संचालन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई। डॉ कौसर तसनीम ने वूमेन सेल तथा डॉ यहिया इब्राहीम ने सांस्कृतिक तथा साहित्यिक संस्था “स्पार्क” की जानकारी दी। परीक्षा नियंत्रक डॉ बी एन त्रिपाठी ने रजिस्ट्रेशन से लेकर परीक्षा फल तक के संपूर्ण नियमों का विवरण प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़े :इंदकाटा में स्व.सौरभ महतो मेमोरियल दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरु।

कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के इंचार्ज डॉ अनवर शहाब दोनों विभागों के कार्य क्षेत्र पर प्रकाश डालते हुए विभाग के सभी शिक्षकों तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों का विद्यार्थियों से परिचय कराया। प्रो रत्ना पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सभा में डॉ जी विजयलक्ष्मी सुश्री ग़ज़िल रूही, श्री शिब्राम बेरा, सुश्री प्रीति सिंह, सुश्री शाजिया परवीन, शेख मोनिरुल इस्लाम तथा श्री समीउल्लाह के अलावा कई शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Comment