झारखंड
भारतीय जनतंत्र मोर्चा द्वारा पेंशन जागरूकता रथ, 50 से 59 साल की महिलाओं को विधवा पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन
जमशेदपुर, 21 फरवरी 2024: भारतीय जनतंत्र मोर्चा, जमशेदपुर जिला ने 21 फरवरी 2024 को पेंशन जागरूकता रथ निकाला। यह रथ 22 फरवरी 2024 तक पूरे जमशेदपुर शहर में घूमेगा। इसका उद्देश्य 50 से 59 साल की महिलाओं को विधवा पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन के बारे में जागरूक करना है।
झारखंड सरकार ने 20 से 22 फरवरी 2024 तक 50 से 59 साल की महिलाओं के लिए तैंप लगाकर पेंशन फॉर्म भरवाने का फैसला किया है। लोकसभा चुनाव के आचार संहिता लागू होने से पहले फॉर्म भरने वाली महिलाओं को पेंशन प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
21 फरवरी 2024 को बारीडीह स्थित जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के कार्यालय में पेंशन फॉर्म भरवाने के लिए कैंप लगाया गया। 250 महिलाओं ने फॉर्म लिया, जिसमें से 70 ने फॉर्म भरकर जमा भी कर दिया।
प्रचार रथ को रवाना करते हुए विधायक सरयू राय ने भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पेंशन योजना का लाभ अधिकतम महिलाओं तक पहुंचे। उन्होंने 21 और 22 फरवरी 2024 को जमशेदपुर के सभी मंडलों में पेंशन जागरूकता कैंप लगाने की घोषणा की।
विधायक कार्यालय और सभी मंडल कार्यालयों में कम से कम तीन-तीन कैंप लगाए जाएंगे। 22 फरवरी 2024 की शाम तक जमा किए गए फॉर्म को 23 फरवरी 2024 को जिला उपायुक्त और अंचलाधिकारी तक पहुंचाया जाएगा।
सरयू राय ने उपायुक्त और अंचलाधिकारी को सूचित किया है कि विधायक कार्यालय से 500 से अधिक महिलाओं और पुरुषों के पेंशन फॉर्म पहले ही अंचलाधिकारी कार्यालय में जमा किए जा चुके हैं। उन्होंने इन फॉर्मों को जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।
पेंशन रथ रवाना करते समय जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, चंद्रशेखर राव, मंजू सिंह, राजेश कुमार, हरेराम सिंह, किरण सिंह, सुधीर सिंह, विजयनारायण सिंह, कैलाश झा, रंजिता राय, विनोद यादव, असीम पाठक, शिवानी सिंह, गौतम धर, दीपू ओझा, नवीन कुमार, सुमित कुमार, रूपेश राय, कन्हैया पांडे, सीता सिंह, अनंत ठाकुर, गोल्डन पांडे, मनोरमा सिंह, सुशील खड़का, ममता सिंह, रीता सिंह, कुणाल यादव, साकेत गौतम, अशोक कुमार, टी राजू, राजेंद्र सिंह और अन्य उपस्थित थे।