मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

डॉ. अजय कुमार ने लगाया हेल्थ चेकअप कैंप, लोगों ने कराई जांच

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 7, 2024 7:16 PM
Follow Us:
डॉ. अजय कुमार ने लगाया हेल्थ चेकअप कैंप, लोगों ने कराई जांच
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर: पूर्व सांसद सह कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य डॉ. अजय कुमार द्वारा रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस हेल्थ चेकअप कैंप में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराई। हेल्थ चेकअप कैंप में लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट, लीवर, आंख सहित कई बीमारियों की जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा लोगों को स्वस्थ रहने के लिए सलाह भी दी गई।

मौके पर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि आम लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य ही उनकी पूंजी है। इसलिए उसकी सुरक्षा के लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की मांग है कि आप नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं, ताकि समय पर बीमारी का पता चल सके। स्वस्थ शरीर ही समाज और देश के विकास में अपना योगदान दे सकता है।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें:  NEET PG 2024 के परीक्षा की तिथि घोषित।

इस क्रम में आज बागुननगर, टुईलाडूंगरी और बाराद्वारी में हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपना हेल्थ चेक कराया। इस आयोजन में मुख्य रूप से धर्मेंद्र सोनकर, सुरेंद्र शर्मा, राजा सिंह राजपूत, राकेश साहू, मनीष, रईस रिजवी छब्बन, राजकिशोर प्रसाद, अफसर इमाम, नीरज साहू, लकी गोस्वामी सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम की प्रमुख बातें

1. नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन: डॉ. अजय कुमार द्वारा जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।
2. स्वास्थ्य जांच: सैकड़ों की संख्या में लोगों ने ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट, लीवर और आंख सहित कई बीमारियों की जांच कराई।
3. स्वास्थ्य के महत्व पर जोर: डॉ. अजय कुमार ने लोगों को नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।
4. समाज और देश के विकास में योगदान: स्वस्थ शरीर को समाज और देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
5. आयोजन में प्रमुख सहयोगी: धर्मेंद्र सोनकर, सुरेंद्र शर्मा, राजा सिंह राजपूत, राकेश साहू और अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment