TNF News
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया।

जमशेदपुर : दिनांक 7/6/2024 को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में गत माह सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं विदाई दी गई। सभी सेवानिवृत्तगणो को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह और महामंत्री श्री आर के सिंह जी ने शाल ओढाकर और स्मृतिचिन्ह दे कर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में 5 सेवानिवृत्त कर्मचारी गण अपने परिवार के साथ शामिल हुए।
जिनके नाम निम्नलिखित है:-
एक्सल से बबन सिंह, बोर एंड फेस ग्राइंडिंग से संजय कुमार शर्मा, फ्रेम असेम्बली से बिष्णु चरण दास, सी टी आर से अशोक कुमार, एल पी कॉल फैब्रिकेशन से मोहन कुमार सिंह।
सम्मान समारोह में उपस्थित हुए सेवानिवृत्त कर्मचारीगण ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान और आदर कभी किसी को नही मिला जब से आप लोगों ने सम्मानित करने का समारोह चालू किया है सभी सेवानिवृत्त को लगता है कि रिटायरमेंट से पहले जैसे यूनियन साथ मे थी रिटायरमेंट के बाद भी ये यूनियन हमारे साथ हमेशा रहेगी। आप सभी ऐसे ही मजदूर हित मे सकारात्मक सोच के साथ काम करते रहे।
अपने संबोधन में महामंत्री श्री आर के सिंह जी ने कहा कि आज तक आपने जिस दायित्व के साथ अपने कंपनी टाटा मोटर्स को बुलंदियो में ले जाने का काम किया आशा करते है उसी दायित्व के साथ अब आप सभी अपने परिवार और समाज को भी आगे ले जाने का काम करेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह जी ने कहा कि आप सब ने अपना बहुमूल्य समय इस कंपनी को बढ़ाने में दिया है। आपके लिए यूनियन के लोग हमेशा साथ रहेंगे। कभी भी जरूरत हो तो हम सब आपके साथ खड़े रहेंगे।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन हरदीप सिंह सैनी ने किया मंच संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।
धन्यवाद।
नवीन सुलंकी।
प्रेस प्रवक्ता
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन।
जमशेदपुर।
TNF News
गिरिडीह, पचम्बा फोर लेन की धीमी प्रगति और धूलकण से परेशान जनता, राजेश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन, 12 अप्रैल को सड़क पर उतरने की चेतावनी

गिरिडीह/पचम्बा: पचम्बा फोर लेन सड़क निर्माण में हो रही देरी और उससे उत्पन्न धूलकण की समस्या को लेकर अब जनता का सब्र जवाब देने लगा है। इसी मुद्दे को लेकर माले नेता राजेश सिन्हा के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गिरिडीह उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 12 अप्रैल को लोकतांत्रिक तरीके से सभी दलों के साथ मिलकर सड़क पर उतरेंगे।
राजेश सिन्हा ने कहा कि यह मुद्दा केवल एक दल का नहीं बल्कि गिरिडीह की आम जनता का है। उन्होंने सभी राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों और आम जनता से अपील की है कि वे 12 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक झंडा-बैनर के साथ सड़क पर उतरें और आंदोलन को सफल बनाएं।
Read More : रामनवमी 2025: सरिया में निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्री राम के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
ज्ञापन में कहा गया है कि सालभर पहले संवेदक को सड़क निर्माण का कार्य पूरा करना था, लेकिन अब तक काम अधूरा है। टैंकर से पानी छिड़काव का केवल दिखावा किया जा रहा है, जिससे स्कूली बच्चे, राहगीर, दुकानदार, बाइक, ऑटो, पैदल चलने वाले सभी लोग बुरी तरह से प्रभावित हैं। धूलकण के कारण श्वास संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
राजेश सिन्हा ने इस संबंध में PWD के कार्यपालक अभियंता से भी मुलाकात की थी, जिन्होंने मांगों को जायज माना, लेकिन ठोस कदम अब तक नहीं उठाया गया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद नूर आलम, पूर्व पार्षद सिराज, माले के निशांत भास्कर, नौशाद आलम, रेहान खान, जिला कमेटी सदस्य प्रीति भास्कर और कन्हैया सिंह समेत कई नेता उपस्थित थे।
सभी दल एकजुट
कांग्रेस, जेएमएम, माले, राजद, आजसू, बीजेपी, लोजपा, फॉरवर्ड ब्लॉक, AIMIM (ओवैसी पार्टी) सहित कई दलों ने इस मुद्दे को जन सरोकार बताते हुए समर्थन दिया है। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह गिरिडीह की जनता का हक है और इस अन्याय के खिलाफ वे एकजुट होकर खड़े रहेंगे।
राजेश सिन्हा ने अंत में कहा कि यह सिर्फ आंदोलन नहीं बल्कि जनता की पीड़ा की आवाज है, जिसे दबाया नहीं जा सकता। प्रशासन को अब तुरंत इस पर संज्ञान लेना होगा।
वीडियो देखें :
TNF News
रामनवमी 2025: सरिया में निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्री राम के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

सरिया/गिरीडीह: इस वर्ष रामनवमी का पर्व सरिया के लिए बेहद खास और यादगार रहा। हर साल की तरह इस बार भी सरिया में रामनवमी की धूम रही, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की संख्या और उत्साह ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए।
सरिया के प्रसिद्ध ठाकुरबाड़ी और महावीर मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके अलावा चंद्रमारनी, बड़की सरिया, छोटकी सरिया, बलीडीह, मंदरामो समेत दर्जनों गांवों से भी महावीर झंडा यात्रा के साथ भक्तों की टोली सरिया पहुंची। पूरा क्षेत्र “जय श्री राम” के नारों से गुंजायमान रहा और चारों ओर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण सरिया का मुख्य बाजार क्षेत्र पूरी तरह जाम हो गया, लेकिन प्रशासन ने मुस्तैदी के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखी। इस बार पूरे सरिया में कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं आई, जो प्रशासन और स्थानीय लोगों की समझदारी को दर्शाता है।
Read more : रामनवमी पर सरिया में उमड़ा आस्था का सैलाब, पत्रकारों को मिला “पुलिस मित्र” का सम्मान
श्रद्धालुओं की सेवा में भी कोई कमी नहीं रही। जगह-जगह नवयुवकों और स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं द्वारा शरबत, चना, और पानी का निःशुल्क वितरण किया गया। खासकर सरिया बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में माहुरी समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य सेवा शिविर लगाया गया।
हालांकि, बिरनी अंचल के दलांगी गांव से एक निराशाजनक खबर आई, जहां मुस्लिम समुदाय के विरोध के चलते इस बार हिन्दू समुदाय शोभायात्रा में झंडा नहीं निकाल सका। प्रशासन की कोशिशों के बावजूद स्थिति नहीं संभाली जा सकी और हिन्दू समुदाय को बिना झंडा यात्रा के त्योहार मनाना पड़ा। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा कि प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
फिर भी, सरिया में रामनवमी का यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और भाईचारे का प्रतीक बना रहा।
वीडियो देखें :
धार्मिक
रामनवमी पर चांडिल में भव्य शोभा यात्रा, उमड़ा रामभक्तों का जनसैलाब

चांडिल: रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम समिति, चांडिल के अध्यक्ष आकाश महतो के नेतृत्व में एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में रामभक्तों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। रामभक्ति से सराबोर यह शोभा यात्रा पूरे चांडिल क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रही।
यात्रा की शुरुआत मंगलाचरण के साथ हुई और पूरे मार्ग में श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, जिन्होंने पारंपरिक परिधानों में ढोल-नगाड़ों की ताल पर नृत्य करते हुए शोभा यात्रा को जीवंत बना दिया। वहीं, महिलाओं की भागीदारी भी इस आयोजन में विशेष रूप से देखने को मिली। उन्होंने भक्ति गीतों और धार्मिक झांकियों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
डीजे की धुन पर रामभक्त झूमते नजर आए, जिससे शोभा यात्रा और भी रंगीन और आकर्षक बन गई। सभी ने भगवा अंग वस्त्र धारण किया हुआ था, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और एकता की भावना झलक रही थी। रामनवमी के इस पर्व को जन्मोत्सव की तरह पूरे उल्लास और धूमधाम से मनाया गया।
Read more : वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद कथित सेक्युलर चेहरों से उतर गया नकाब : सुधीर कुमार पप्पू
स्थानीय लोगों ने शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शरबत और जलपान की व्यवस्था कर अतिथि सत्कार की मिसाल पेश की। इस आयोजन के सफल संचालन के लिए श्री राम समिति और स्थानीय प्रशासन ने विशेष सहयोग किया। अध्यक्ष आकाश महतो ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि “रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों और एकता का प्रतीक है।”
यह शोभा यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सामूहिक सहभागिता का संदेश भी लेकर आई।
वीडियो देखें :
-
फैशन8 years ago
These ’90s fashion trends are making a comeback in 2017
-
Entertainment8 years ago
The final 6 ‘Game of Thrones’ episodes might feel like a full season
-
धार्मिक2 days ago
रामनवमी पर चांडिल में भव्य शोभा यात्रा, उमड़ा रामभक्तों का जनसैलाब
-
फैशन8 years ago
According to Dior Couture, this taboo fashion accessory is back
-
Entertainment8 years ago
The old and New Edition cast comes together to perform
-
स्पोर्ट्स8 years ago
Phillies’ Aaron Altherr makes mind-boggling barehanded play
-
Entertainment8 years ago
Disney’s live-action Aladdin finally finds its stars
-
व्यापार8 years ago
Uber and Lyft are finally available in all of New York State