मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में इग्नू बी.एड प्रोग्राम कार्यशाला का सातवां दिन

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: May 29, 2024 11:32 PM
Follow Us:
जमशेदपुर
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की इग्नू बी.एड प्रोग्राम की कार्यशाला के सातवें दिन इग्नू की समन्वयक डॉ. त्रिपुरा झा ने प्रार्थना सभा के साथ प्रथम सत्र में चारों सत्र का विषय प्रवेश कराते हुए ‘ शास्त्रसम्मत ज्ञान ‘ और ‘5 इ पाठ योजना’ पर संक्षेप में प्रकाश डाला।

यह भी पढ़े :जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में इग्नू बी.एड प्रोग्राम की कार्यशाला के छठवें दिन की गतिविधियाँ

प्रथम और द्वितीय सत्र की संसाधन सेवी रही महिला बी.एड कॉलेज चाईबासा में सहायक प्राध्यापिका डॉ. अर्पित सुमन टोप्पो ने शिक्षार्थियों से ‘शास्त्रसम्मत ज्ञान और संगठन एवं उसके परिप्रेक्ष्य’ विषय पर चर्चा की। डॉ. टोप्पो ने ज्ञान, ज्ञान के प्रकार, ज्ञान निर्माण जैसे मुख्य विषय पर प्रकाश डालते हुए ज्ञान के महत्व पर ज़ोर दिया।
द्वितीय सत्र में डॉ. अर्पित सुमन टोप्पो ने ‘विद्यालय पाठ्यचर्या में विषयों का निर्धारण’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा -2005, एन.सी.इ.आर.टी और उच्च शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या -2000 के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. अर्पित सुमन टोप्पो के दोनों सत्रों से विद्यार्थी लाभान्वित हुए।

तृतीय और चतुर्थ सत्र का विषय ‘आभासी परिवेश में पाठ योजनाओं की प्रस्तुति’ रहा। इस सत्र में शिक्षार्थियों ने हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान विषयों पर 5 ई मॉडल आधारित दो – दो पाठ योजनाओं का निर्माण किया। विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों द्वारा निर्मित पाठ योजनाओं की जांच की और अपने मूल्यवान सुझाव दिए और मार्गदर्शन किया।
विषय विशेषज्ञों में डॉ. समीउल्लाह ने गणित, डॉ. त्रिपुरा झा ने हिन्दी साहित्य, डॉ. बीरू प्रकाश महतो ने सामाजिक विज्ञान, डॉ. संजय भुइयां ने विज्ञान और डॉ. मोनिका उप्पल ने अंग्रेजी विषय पर शिक्षार्थियों का पाठ योजना निर्माण में मार्गदर्शन किया ।

यह भी पढ़े :जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में इग्नू बी.एड कार्यशाला का पांचवां दिन

कार्यशाला को सफल बनाने में नेहा सुरुचि मिंज, प्रभाकर राव और उपेंद्र शर्मा समेत सभी संसाधन सेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सत्रावसान हुआ। कार्यशाला में शिक्षक, छात्राएं, छात्र, संसाधन सेवी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Leave a Comment